BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुकेश अंबानी फ‍िर बने एशिया के सबसे अमीर आदमी

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
उद्यमियों लिए आएगी अवसरों की ‘सुनामी’- मुकेश अंबानी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जहां सबसे ज्‍यादा अतिधनाढ्य लोग रहते हैं. प्रतिष्ठित फोर्ब्‍स मैग्‍जीन द्वारा जारी दुनिया के अरबपतियों की 35वीं वार्षिक लिस्‍ट के अनुसार रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक साल बाद फ‍िर से एशिया का सबसे अमीर व्‍यक्ति होने का खिताब अपने नाम कर लिया है. पिछले एक साल से इस स्‍थान पर चीन के कारोबारी दिग्‍गज जैक मा काबिज थे.

फोर्ब्‍स की नई लिस्‍ट के मुताबिक अमेजन के सीईओ और संस्‍थापक जेफ बेजोस लगातार चौथे वर्ष दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति बनने में सफल रहे हैं. उनके पास कुल संपत्ति 177 अरब डॉलर है, जो एक साल पहले 64 अरब डॉलर थी.

अमेजन के शेयरों में जोरदार उछाल से उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है. दूसरे स्‍थान पर स्‍पेसएक्‍स के संस्‍थापक एलन मस्‍क हैं, उनकी संपत्ति बढ़कर 151 अरब डॉलर हो गई है.

अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति है और वह दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्‍ट में 10वें स्‍थान पर भी हैं. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं, ग्‍लोबल लिस्‍ट में उनका स्‍थान 24वां है. उनके पास कुल संपत्ति 50.5 अरब डॉलर है.

अमेरिका में सबसे ज्‍यादा 724 अतिधनाढ्य लोग रहते हैं. दूसरे स्‍थान पर चीन है, जहां अरबपतियों की संख्‍या 698 है. भारत तीसरे स्‍थान पर है और यहां 140 अरबपति रहते हैं. इसके बार जर्मनी और रूस का स्‍थान है, जहां अरबपतियों की संख्‍या क्रमश: 136 और 117 है. फोर्ब्‍स का कहना है कि एशिया प्रशांतक्षेत्र के 1149 अरबपतियों की कुल संपत्ति 4.7 लाख करोड़ डॉलर है, जबकि अमेरिका के अरबपतियों की कुल संपत्ति 4.4 लाख करोड़ डॉलर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कैलिफोर्निया ने बनाई ये योजना

Next Post

उत्तर मैसेडोनिया में कोरोना का कहर, लगातार बढ़ रहे केस

Next Post
COVID-19 लेकर उपायुक्त रांची ने जारी किया गाइडलाइन

उत्तर मैसेडोनिया में कोरोना का कहर, लगातार बढ़ रहे केस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d