BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPL सट्टेबाजी के विवाद में कई राउंड फायरिंग, भगदड़

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
IPL सट्टेबाजी के विवाद में कई राउंड फायरिंग, भगदड़
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: सीतापुर जिले में नगर क्षेत्र के मोहल्ला आलमनगर में आईपीएल सट्टे की रार में फायरिंग हुई. एक युवक बाल बाल बचा. सरेराह हुई वारदात के बाद भगदड़ मच गई. पुलिस ने पहुंचकर हालात जाने हैं. शहर कोतवाल का कहना है कि वादी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया गया है.

कोतवाली नगर क्षेत्र का मोहल्ला आलमनगर निवासी चुन्नू अपने भाई चिंटू के साथ घर से निकलकर जा रहा था. गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार दोनों भाई आलमनगर स्थित तिराहे पर पहुंचे. आरोप है कि इसी दौरान संख्या में पांच दबंगों ने उन्हें घेर लिया. पहले गाली गलौज की गई, फिर मारपीट भी हुई. खासे हंगामें के बीच सरेराह दबंगों ने तीन राउण्ड फायरिंग की. दहशत के बीच चुन्नू और उसके भाई ने भागकर पड़ोस स्थित ब्रेड की दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई, भगदड़ के बीच इलाके में भी अफरा तफरी मच गई. फोन से सूचना मिलने पर डायल 100 और फिर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने वादी पक्ष के अलावा दुकानदार के बयान दर्ज किए. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

कोतवाल टीपी सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में कुछ स्थानों पर दबिश दी गई. वादी पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा. बताते हैं कि आईपीएल सट्टे की रार काफी समय से चली आ रही है.

एक सभासद के घर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी लेने के लिए एक सभासद के घर भी पुलिस पहुंची. कोतवाल का कहना है कि सभासद पर भी वादी पक्ष ने आरोप लगाया है. इसलिए उनसे भी घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की गई है.

एक माह पहले हो चुका है विवाद

पूर्व में दबंगों ने दुस्साहस इसी मोहल्ले के करीब गुरुद्वारा रोड पर किया था. यहां भी मारपीट के बाद फायरिंग हुई. मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए थे. पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. इसी के चलते शातिर बैखौफ हो गए.

https://bnnbharat.com/4-members-of-mobile-thief-gang-arrested/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM योगी ने लिया एक्शन, धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर 10 पर मुकदमा दर्ज

Next Post

त्योहार के मौके पर छिनतई व चोरी की घटनाओं में हुई वृद्धि

Next Post
बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने का चेन छीना

त्योहार के मौके पर छिनतई व चोरी की घटनाओं में हुई वृद्धि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d