मुंगेर : मुफसिल थाना क्षेत्र के बरहद गांव मे बुधवार को हुए मां और बेटी की हत्या मे शामिल चार अपराधियो को मुंगेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को मुफसिल थाना क्षेत्र के बरहद गांव मे 40 वर्षीय बानो देवी व 19 वर्षीय उसकी पुत्री सरवरी की हत्या अपराधियो ने बडी ही निर्दयतापूर्वक पत्थर से कूच कर कर दी थी. जिसे लेकर पुलिस ने गुरूवार को चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया की बुधवार को मां और बेटी की हुए दोहरे हत्या कांड को अंजाम देने वाले मो.जियाउल, मो.नजरूल, मो.तनवीर व मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया की आरोपियो ने यह कबूल किया की उन्होंने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद दोनो की हत्या की।आरोपियो ने बताया की मृत्तिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए उसकी मां ने देख लिया था। इस लिए उसकी मां की भी हत्या कर दी।एसपी ने बताया की मृतक महिला के घर से जो जेवरात चोरी हुई वह भी पुलिस ने बरामद कर लिया है एवं गिरफ्तार सभी अपराधियो को जेल भेजा जा रहा है।

