रांची : खेलगांव आवासीय परिसर में खेलगांव वासियों द्वारा लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा किए गए कायराना हरकत में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई . सभी खेलगाँव वासियों ने ये निर्णय लिया कि चीन निर्मित वस्तुओं का पूर्णतः वहिष्कार किया जाएगा. सभी लोगों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए निर्णय लिया कि हम सभी भारतीय सेना के साथ एवं ऐसी चुनौतियों का सामना करने के लिए देशवासियों के साथ खड़े हैं. श्रद्धा सुमन अर्पित करने में, NKOWS अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ भगत, विद्याकर कुँवर, कर्नल समरजीत सिंह, कर्नल अजित कुमार राय, कर्नल अंजनी कुमार, पूनम शर्मा, NKOWS संयुक्त सचिव अमरेंद्र सिंह, राहुल कुमार शामिल हुए.

