BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुर्गा पूजा में सफाई को लेकर नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in Uncategorized
दुर्गा पूजा में सफाई को लेकर नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः दुर्गा पूजा में सफाई को लेकर नगर निगम विशेष अभियान चलाएगा. इसको लेकर गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा ने नगर निगम में विशेष बैठक की. बैठक के दौरान आगामी त्योहारों में शहर को गंदगी मुक्त रखने को लेकर योजना बनाई गई. मेयर आशा लकड़ा ने प्रेस वार्ता में बताया दुर्गा पूजा के दौरान सभी पंडालों में 2 कर्मचारी रहेंगे जिनका काम पंडाल को साफ रखना और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने को लेकर जागरूक करना होगा. स्वच्छता ही सेवा है, स्लोगन के साथ हर पंडाल में नगर निगम के द्वारा बैनर लगवाया जाएगा, जिससे लोगों को जागरूक किया जा सक. विसर्जन के लिए नगर निगम के द्वारा एक जगह निर्धारित की जाएगी जहां विसर्जन होगा.

बैठक के दौरान मेयर पर पार्षदों ने लगाया गंभीर आरोप

पार्षदों का कहना है सफाई को लेकर जो टेंडर पास हुआ है, उसमें लाखों का घोटाला प्रतीत होता है. पार्षदों का कहना है की जो राशि सफाई के लिए आवंटित की गई थी, उस कार्य में उतनी राशि की जरूरत नहीं है. लेकिन मेयर हमारी बातों को सुनने के लिए तैयार नही हैं. वो भी उनके साथ मिली हुई हैं. पार्षदों की मांग है कि जो टेंडर पास हुआ है उसकी जांच की जाए.

इस पर मेयर का कहना है कि मैं टेंडर कमेटी की अध्यक्ष नहीं हूं,और पार्षदों को कहा कि अगर आपको किसी योजना में किसी भी तरह की कमी दिखाई देती है तो लिखित रूप में हमें दें क्योंकि मौखिक रूप से किसी मामला का हल नहीं निकाला जा सकता है. आशा लकड़ा का कहना है कि इस मामले में आकलन की जरूरत है. इसमें देखा जाना चाहिए की कितनी राशि आवंटित की गई है और कितनी राशि आवंटित की जानी चाहिए थी, तब जाकर इस संदर्भ में कोई बात की जा सकती है. हालांकि मेयर का कहना है कि आज के बैठक में पार्षदों द्वारा इस मुद्दे पर बात करना बिल्कुल सही नहीं था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बॉलीवुड के कोहिनूर देवानंद का जन्मदिन आज

Next Post

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी, 218 लोग चपेट में आए

Next Post
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी, 218 लोग चपेट में आए

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी, 218 लोग चपेट में आए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d