BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्नी की हत्या कर शव को जलाया, उम्रकैद

by bnnbharat.com
January 11, 2020
in समाचार
पत्नी की हत्या कर शव को जलाया, उम्रकैद

पत्नी की हत्या कर शव को जलाया, उम्रकैद

Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: ‎हिसार में अपनी पत्नी की हत्या करके शव को जलाने वाले दोषी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. वहीं सबूत मिटाने के आरोप में महिला के जेठ और पति के दोस्त को 3-3 साल कैद की सजा सुनाई.

वहीं हत्या के दोषी पति पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि सबूत मिटाने के दोषियों जेठ लखविंदर और उसके दोस्त गोपाल पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

बता दें ‎कि पुलिस ने 3 अप्रैल 2018 को केस दर्ज किया था. हालां‎कि इस मामले में दो अन्य व्यक्ति भी आरोपी थे, जिनके खिलाफ पुलिस को ठोस सबूत नहीं मिले.

मामले के संबंध में बताया गया ‎कि छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर निवासी हरप्रीत कौर की शादी 17 दिसंबर 2006 को सिरसा के कंगनपुर निवासी दलबीर सिंह के साथ हुई थी. दलबीर सिंह शराब पीने के आदी था और हरप्रीत कौर उसे शराब पीने से रोकती थी. इसी को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था. दो बार पंचायत भी हुई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा होने लगा.

इसके चलते 28 मार्च 2018 को दलबीर सिंह ने अपने भाई लखविंदर सिंह, दोस्त गोपाल और दो अन्य के साथ मिलकर हरप्रीत कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी.

इसकी जानकारी म‎हिला के भाई शमशेर सिंह ने दी. इसके बाद शमशेर सिंह के बयान पर पुलिस ने हत्या के आरोप में पति, जेठ और 3 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. फैसले से पहले दोषी ने कोर्ट से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई थी, जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP कार्यकर्ता लोगों को CAA के बारे में समझाएं, इसके बाद विपक्ष की पोल खुलेगी: अमित शाह

Next Post

यह सेंटर इस क्षेत्र के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा: प्रखंड प्रमुख

Next Post
यह सेंटर इस क्षेत्र के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा: प्रखंड प्रमुख

यह सेंटर इस क्षेत्र के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा: प्रखंड प्रमुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d