BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में हुआ बॉलीवुड फिल्‍म ‘अमर कहानी रविदास जी की’ का म्‍यूजिक लांच

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in Uncategorized
रांची में हुआ बॉलीवुड फिल्‍म ‘अमर कहानी रविदास जी की’ का म्‍यूजिक लांच

रांची में हुआ बॉलीवुड फिल्‍म ‘अमर कहानी रविदास जी की’ का म्‍यूजिक लांच

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: महान संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर बनाई गई हिंदी फिल्‍म ‘अमर कहानी रविदास जी की’ का म्‍यूजिक लांच आज प्रेस क्‍लब में किया गया. इस दौरान फिल्‍म के निर्माता परमानंद पोपली, टीवी कलाकार संदीप मोहन, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे, क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडे, अभिनेत्री मिन्नत फातिमा मौजूद रही हैं. फिल्‍म के निर्माता परमानंद पोपली ने कहा कि यह फिल्‍म महान संत रविदास जी के जीवन से प्रेरित होकर हमने बनाई है. रविदास जी हर प्रकार के भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ थे. वे समग्र मानव जाति की एकता में विश्‍वास रखते थे. यह फिल्‍म उस काल की वर्णव्‍यवस्‍था के विरूद्ध रविदास जी के संघर्ष और गंगा जी के प्रति उनके सहज और अपार शक्ति को दर्शाती है. अपनी सादगी और सत्‍य के प्रति समर्पण के कारण ही संत रविदास जी संतों में सर्वोपरि माने जाते हैं. उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म वर्तमान दौर में बेहद प्रासंगिक है. यह फिल्‍म 7 फरवरी को रिलीज होगी.

वहीं, फिल्‍म में रविदास के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता संदीप मोहन ने कहा कि मेरा ये परम सौभाग्‍य कि मैं संत रविदास जी के किरदार को निभा रहा हूं. साढे़ छह सौ साल पुराने इस कहानी को हमने पर्दे पर पुनः जीवित करने का प्रयास किया है. बहुत ही सरल शब्‍दों में इन्‍होंने हमारी सामाजिक समस्‍याओं को निराकरन साढ़े छह सौ साल पहल सुझाया था. इसी चीज को हमारे सामाजिक परिवेश में याद रखने की जरूरत है.

अभिनेता हेमंत पांडे ने इस फिल्‍म को वर्तमान परिवेश में बेहद सशक्‍त और जरूरी बताया. उन्‍होंने कहा कि यह सिनेमा आज युवाओं को देखनी चाहिए. फिल्‍म को मनोरंजक तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा गया है. धारावाहिक क्राइम पेट्रोल में एसपी की भूमिका में नजर आने वाले गुलशन पांडे भी इस फिल्‍म में हैं, जिनका कहना है कि यह फिल्‍म समय के हिसाब से बिलकुल सटीक है.

गुलशन पांडे को पटना और यहां के लोगों से भी बेहद प्‍यार है. वे कहते हैं कि बिहार का तिलकुट और अनरसा उन्‍हें बेहद पसंद है. लिट्टी चोखा बिहारी दोस्‍तों के माध्‍यम से उन्‍हें मुंबई में भी मिल जाती है. फिल्‍म की अभिनेत्री मिन्नत फातिमा ने भी फिल्‍म को अपने लिए महत्‍वपूर्ण बताया और कहा कि फिल्‍म में उन्‍होंने गंगा मईया का किरदार निभाया है. इस किरदार को करने के बाद उन्‍हें गंगा का महत्‍व पता चला.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी, अब तक कोई मामला नहीं आय है सामने

Next Post

क्षेत्रीय दलों को तोड़कर अपना कुनबा बढ़ाना कांग्रेस का पुराना चरित्रः झाविमो

Next Post
क्षेत्रीय दलों को तोड़कर अपना कुनबा बढ़ाना कांग्रेस का पुराना चरित्रः झाविमो

क्षेत्रीय दलों को तोड़कर अपना कुनबा बढ़ाना कांग्रेस का पुराना चरित्रः झाविमो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d