BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नलिनी जयवंत डेथ एनिवर्सरी: आखिरी वक्त में नहीं थे खर्च चलाने तक के पैसे

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
नलिनी जयवंत डेथ एनिवर्सरी: आखिरी वक्त में नहीं थे खर्च चलाने तक के पैसे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: 40 से 50 दशक में इस अभिनेत्री का बोलबाला था. इस अभिनेत्री की अदाओं और खूबसूरती का हर कोई दिवाना था. हम बात करें रहे हैं उस एक्ट्रेस की जिसने मधुबाला की खूबसूरती को भी टक्कर दी थी, इनका नाम है नलिनी जयवंत. नलिनी ने फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर से डेब्यू किया था लेकिन फिल्मों में उन्होंने मुख्य किरदार की भूमिका तक निभाई थी. हालांकि इस अभिनेत्री का आखिरी समय ऐसा गुजरा कि ना तो इनके परिवार वालों से किसी ने इनका साथ दिया और ना ही फिल्म इंडस्ट्री में से.नलिनी अपने दशक में बॉलीवुड पर राज करती थीं.

आज नलिनी की डेथ एनिवर्सरी है. साल 2010 में नलिनी में इस दुनिया को आखिरी सलाम कह दिया था. एक वक्त था, जब नलिनी सफलता के शिखर पर थीं लेकिन आखिरी समय में नलिनी को गुमनामी के साथ जीवन जीना पड़ा. नलिनी जयवंत की जब मौत हुई, तब किसी को इस बात की भनक तक ना लगी. कई दिनों तक उनकी लाश कमरे में पड़ी रही. नलिनी के परिवार वालों ने भी खुद उनका साथ छोड़ दिया था.

ये दिसंबर 2010 की बात है, जब यह आम चर्चा थी कि नलिनी की मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी. बताया जाता है कि एक अनजान शख्स आया और नलिनी के पार्थिव शरीर को एंम्बुलेंस में रखकर ले गया, पुलिस में इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई थी. नलिनी ने दो शादियां की थीं. पहली शादी 40 के दशक के डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई से की थी और दूसरी शाद अभिनेता प्रभू दयाल से की थी. नलिनी ने नास्तिक, बंदिश, काला पानी, किशोरी, मिस्टर एक्स जैसी फिल्मों में काम किया था.

महज 14 साल की उम्र में नलिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. 1941 में आई ‘राधिका’ फिल्म में उन्होंने अपना किरदार निभाया था. 50 का दशक आते-आते ‘समाधि’ और ‘संग्राम’ जैसी फिल्मों के जरिए वह अव्वल दर्जे की स्टार बन गई थीं. अशोक कुमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. उस समय नलिनी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मधुबाला को भी सुंदरता में टक्कर देती थीं. 1952 में फिल्मफेयर मैग्जीन ने पोल किया था, जिसमें पहले नंबर पर नलिनी जयवंत आई थीं.

वो 60 का दशक था, जब नलिनी को फिल्में मिलना बंद हो गई थीं. इसके बाद नलिनी ने संन्यास ले लिया और अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं. इसके बाद 1983 में बनी फिल्म नास्तिक में उन्होंने अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया था. फिल्मी दुनिया में भले ही नलिनी आसमान छुआ हो लेकिन असल जिंदगी में वो काफी अकेली रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे विश्व भारती

Next Post

हॉस्पिटल में ऑक्सीजन वेंटिलेटर फटा, 9 मरीजों की मौत

Next Post
हॉस्पिटल में ऑक्सीजन वेंटिलेटर फटा, 9 मरीजों की मौत

हॉस्पिटल में ऑक्सीजन वेंटिलेटर फटा, 9 मरीजों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d