BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर निर्माण के नाम फर्जीवाड़ा, जानें क्या है मामला…

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
मंदिर निर्माण शुरू होने पर नींव में डाला जाएगा 200 फीट नीचे एक ‘टाइम कैप्सूल’
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर फर्जीवाड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. कानपुर शहर में राम जन्मभूमि निर्माण के नाम पर फर्जी रसीदें छपवाकर चंदा वसूलने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायतकर्ता के कहने पर मुकदमा दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है. आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी रसीद देकर कुछ लोगों से राम मंदिर निर्माण के नाम पर धनराशि वसूल की है.

राम जन्मभूमि पर बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर को लेकर हर और उत्साह है. ऐसे में कुछ लोग इसे ठगी का सुनहरा अवसर मानकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं. कानपुर शहर के बर्रा थाना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता रवि प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि शहर में कुछ लोग राम मंदिर निर्माण के लिए फर्जी रसीदें छपवाकर लोगों से चंदा वसूली कर रहे हैं. मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है.

कानपुर शहर में आस्था के नाम पर हो रहे खिलवाड़ को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है. पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति चंद्रप्रकाश त्रिपाठी से इस बाबत पूछताछ की है. जबकि, एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से कई फर्जी रसीदें बरामद की गई हैं. फिलहाल एक आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया है. अन्य कौन-कौन लोग अब तक कितने लोगों से चंदे के नाम पर ठगी कर चुके हैं. इसकी जांच पुलिस कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘वर्क फ्रॉम होम’ में हैं तो हो जाए सावधान…

Next Post

अलकनंदा गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, हाई अलर्ट जारी

Next Post
अलकनंदा गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, हाई अलर्ट जारी

अलकनंदा गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, हाई अलर्ट जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d