BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नंदन पहाड़ का जल्द होगा सौंदर्यीकरण: उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 9, 2020
in Uncategorized
नंदन पहाड़ का जल्द होगा सौंदर्यीकरण: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा आज मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत चुल्हिया ग्राम में अवस्थित ‘‘स्पाष्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय’’ का औचक निरीक्षण किया गया.

इस दौरान उनके द्वारा वहां बच्चों की उपस्थिति, उनके रहन-सहन, अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया, चिकित्सा, साफ-सफाई इत्यादि का अवलोकन किया गया. उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि कोरोना संक्रमण की वजह से ज्यादातर बच्चे अपने परिजनों के पास हैं.

वर्तमान में उक्त संस्थान में 14 अनाथ बच्चे, एक केअरटेकर, रसोईया, सुरक्षाकर्मी निवास कर रहे हैं; जिनके भोजन, आवासन, पठन-पाठन, चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था की गई है.

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा विद्यालय के रसोईघर, शौचालय, बच्चों के आवासन की सुविधा का निरीक्षण कर बच्चों को मिल कर सुविधाओं से अवगत हुए.

साथ ही विद्यालय के संचालक को निदेशित किया गया कि वर्तमान में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का खासा ख्याल रखे. साथ ही वैसे बच्चे जिन्हें स्पेशल ट्रीटमेन्ट की जरूरत हैं; उनका भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाय एवं जिलां स्तर पर जो भी मदद की आवश्यक्ता होगी हर संभव मदद की जायेगी.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित लोगों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय के भवन, प्रांगण व छात्रावास की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए बच्चों में स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों का विकास किया जाये; ताकि स्वच्छता के अभाव में किसी प्रकार की बीमारी न हो और विद्यालय का माहौल स्वच्छ व ऊर्जावान बना रहे.

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इसके अलावे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल के.के.एन स्टेडियम का निरीक्षण कर चल रही तैयारियों का जायजा लिया.

साथ ही कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

नंदन पहाड़ की साफ-सफाई और सुरक्षा पर दे विशेष रूप से ध्यान: उपायुक्त

आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने नंदन पहाड़ का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और सौन्दर्यीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों और संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन आज दुनिया का सबसे बड़ा उद्योग बन गया है. इस मामले में देवघर जिला की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर, उसे पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण क्षेत्र बनाती है. ऐसे में आने वाले समय मे इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक इस ओर आकर्षित हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 करोड़ नौकरियों का किया था वादा, 14 करोड़ को कर दिया बेरोजगार: राहुल गांधी

Next Post

रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज में कीचड़ और जलजमाव, आवागमन बाधित

Next Post
रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज में कीचड़ और जलजमाव, आवागमन बाधित

रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज में कीचड़ और जलजमाव, आवागमन बाधित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d