BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संविधान निर्माताओं की मूल भावना में राष्ट्रहित सर्वोपरि: आदित्य साहू

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
संविधान निर्माताओं की मूल भावना में राष्ट्रहित सर्वोपरि: आदित्य साहू
Share on FacebookShare on Twitter

नई पीढ़ी तक संविधान की महत्ता बताना आवश्यक

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी,महानगर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना. पार्टी की सोशल मीडिया एवं आईटी टीम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े स्क्रीन पर भाषण को सुनने की व्यवस्था की थी.

प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने अपने सारगर्भित और प्रेरक उद्बोधन से देश का मार्गदर्शन करने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की छत्र छाया एवं प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत का लोकतंत्र और मजबूत हुआ है.

साहू ने कहा कि भारतीय संविधान में देश हित ही सर्वोपरि है. इसके सभी अनुच्छेद एवं धाराएं इसी केंद्र विंदु के चारो ओर घूमती है. इस मूलभावना में ही सभी समस्याओं का समाधान है. उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि कैसे कुछ सरकारों ने अपने निजी हित में भारतीय संविधान की मूलभावना और लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात किया है.

साहू ने कहा कि आज नई पीढ़ी को संविधान की महत्ता,इसकी विशेषताओं से परिचित कराना आवश्यक है. कहा कि आज अधिकार की चर्चा में कर्तव्य बोध का लोप होता जा रहा, जबकि कर्तव्य पालन के साथ ही अधिकारों की सुरक्षा हो जाती है.

आज के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री काजल प्रधान,विधायक नवीन जायसवाल, कार्यालय मंत्री हेमंन्त दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, कार्यालय सहमंत्री सूरज चौरसिया, सह प्रशिक्षण प्रमुख सुमन कुमार, वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र, कमाल खान,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष विधायक अमर बाउरी, जनजाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पाहन, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी सोना खान, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रभारी आरती सिंह, सोशल मीडिया के राहुल अवस्थी, आईटी प्रमुख भानु जालान, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा महानगर उपाध्यक्ष नीरज सिंह, राजू सिंह, महामंत्री वरूण साहू, बलराम सिंह, लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने किया शोक सभा का आयोजन

Next Post

आजीविका महिला संगठन की बैठक संपन्न

Next Post
आजीविका महिला संगठन की बैठक संपन्न

आजीविका महिला संगठन की बैठक संपन्न

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d