BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव में CM का चेहरा भी हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ने किया एलान

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in समाचार
विधानसभा चुनाव में CM का चेहरा भी हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ने किया एलान
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब:  कभी आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने के संकेत तो कभी अकालियों के साथ नजर आना, आखिर माजरा क्या है. लंबे समय से सियासत से दूर नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर नई अटकले लगाई जा रही है. हर पार्टी की उन पर नजर है पर सिद्धू चुप्पी साधे हुए हैं.

पंजाब की एक पार्टी सिद्धू को अपने पाले में लाने की जुगत में लगी हुई है. पार्टी ने ये भी एलान कर दिया है कि अगर सिद्धू साथ आते हैं तो वे विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा भी होंगे. हालांकि अभी भी नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से कोई बयान नहीं आया है. वहीं रविवार को राजनीतिक अज्ञातवास में चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में एक कार्यक्रम में पहुंचकर फिर सियासी चर्चाओं को जन्म दे दिया.

सिद्धू ने इस कार्यक्रम में अपने धुर विरोधी पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व टकसाली अकाली नेताओं के साथ मंच साझा किया. इस कार्यक्रम में कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की ओर से विभाग बदलने पर पिछले साल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद नवजोत सिद्धू न तो कभी विधानसभा के सत्र में शामिल हुए और न ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

रविवार की रात अमृतसर नाटशाला में पत्रकार बरजिंदर सिंह की एलबम के रिलीज समारोह के दौरान आयोजित एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे तो नवजोत हजारों लोगों में चर्चा का विषय बन गए. कार्यक्रम में पहुंचे सिद्धू पहली कतार में टकसाली अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, अमृतसर से कांग्रेसी सांसद गुरजीत औजला व अपने धुर विरोधी पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया के साथ बैठे.

कार्यक्रम के बीच बीच में सिद्धू और सांसद औजला के बीच कई बार बातचीत हुई और मजीठिया से दूरी बनी रही. सिद्धू ने टकसाली अकाली ब्रह्मपुरा का भी अभिवादन किया. अपने हलके, पार्टी कार्यक्रमों, विधानसभा सत्रों से दूर रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को इस कार्यक्रम में पहुंचकर नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डिविलियर्स ने 31 गेंदों में ठोका था शतक, आज भी हैवर्ल्ड रिकॉर्ड

Next Post

कश्मीरी स्टूडेंट्स ने लगाए PAK के समर्थन में नारे, जेल

Next Post
कश्मीरी स्टूडेंट्स ने लगाए PAK के समर्थन में नारे, जेल

कश्मीरी स्टूडेंट्स ने लगाए PAK के समर्थन में नारे, जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d