BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस-राजद की नीतियों के कारण नक्सलियों को मिला बढ़ावाः योगी आदित्यनाथ

by bnnbharat.com
December 13, 2019
in समाचार
कांग्रेस-राजद की नीतियों के कारण नक्सलियों को मिला बढ़ावाः  योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस-राजद की नीतियों के कारण नक्सलियों को मिला बढ़ावाः योगी आदित्यनाथ

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीतियों के कारण नक्सलियों को बढ़ावा मिला है. वे शुक्रवार को गिरिडीह जिले के बगोदर में भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एक ही थैले का चट्टा-बट्टा बताते हुए कहा कि इन दलों ने लंबे समय तक देश में और क्षेत्र में शासन किया, लेकिन लोगों के घरों तक बिजली, गैस कनेक्शन और शौचालय की सुविधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रघुवर दास के शासन में मिली.

उन्होंने भाकपा-माले पर भी प्रहार करते हुए कहा कि माले की निष्ठा देश के प्रति नहीं, गरीबों के प्रति नहीं, बेरोजगारों के प्रति नहीं है, वे सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए जीते है.

उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश की धरती से आते है और दुनिया भर में लोग सबसे अच्छी शासन पद्धति के रूप में रामराज्य को मानते है, जिसमें किसी व्यक्ति का चेहरा देखकर नहीं, बल्कि सभी वंचित लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का काम होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है और झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे आगे बढ़ाने क काम किया है, इसलिए लोग विधानसभा चुनाव में भी फिर से भाजपा की सरकार बनाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांच वर्षाें में संताल की तस्वीर बदल गयी : सुनील सोरेन

Next Post

संथाल की जमीन खिसकता देख बौखला गए हैं हेमंत

Next Post
संथाल की जमीन खिसकता देख बौखला गए हैं हेमंत

संथाल की जमीन खिसकता देख बौखला गए हैं हेमंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d