बिहार: एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह उर्फ विक्टर के नेतृत्व में शहीद स्मारक से एक मौन जुलूस निकाल कर जिला पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा. जहां एक शिष्टमंडल द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि शेर-ए-बिहार आनन्द मोहन सिंह को सत्तापक्ष एवं विपक्ष द्वारा साजिशन गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त बनाकर जेल में सड़ाने का काम किया जा रहा है.
उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि शेर-ए-बिहार आनन्द मोहन के साथ हो रहे सुशासन सम्पोषित इस खिलवाड़ से क्षत्रिय समाज के साथ-साथ पूरा बिहार आक्रोशित हैं जिसका चुनाव में खामियाजा सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को चुकाना पड़ेगा क्योंकि दोनों बारी-बारी से आनन्द मोहन को छलने का काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि आनन्द मोहन की रिहाई के लिए एनसीपी उग्र आंदोलन करने जा रही है.
मौन जुलूस में महिला अध्यक्ष शीला सिन्हा, आजाद शर्मा, विशाल राज, अजय प्रसाद सिंह, राणा राहुल सिंह, मुकेश कुमार, सूरज कुमार मंडल, अजीत कुमार, मोनू सिन्हा, नीरज कुमार, मिथुन, दीपक, सतीश, अजय सिन्हा, धीरज साह, साजन कुमार एवं अखिलेश्वर गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

