(मुंगेर)बिहार: विधानसभा चुनाव को लेकर अब सभी राजनीतिक दल चुनाव भी मोड में आ गए हैं. सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग कर वर्चुअल संवाद से सीधे जनता व अपने कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं. और इसमें सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. इसी बीच आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल महारैली (निश्चय संवाद) आज 11:30 बजे से शुरू हुई. नीतीश कुमार प्रदेश जदयू कार्यालय में बने कर्पूरी सभागार से पार्टी की बहूयामी डिजिटल प्लेटफॉर्म jdulive.com के जरिए रैली को संबोधित किया।वही कार्यकर्ताओं इस रैली को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी.
वही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद को सुनने के लिए जगह जगह प्रोजेक्टर,एलइडी स्क्रीन व टीवी की व्यवस्था की. जिसकी झलक मुंगेर में भी देखने को मिली. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के निश्चित संवाद को सुनने के लिए जगह जगह एलईडी स्क्रीन, टीवी व हुआ प्रोजेक्टर की व्यवस्था की थी. वही मुंगेर आज छात्र जदयू के विश्व विद्यालय अध्यक्ष विक्की कुमार के नेतृत्व में जगदीश भवन स्थित बेकापुर में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के सहयोग से जगदीश भवन बेकापुर स्थित आवास पर तीन अलग अलग हॉल में छात्र जदयू ,महिला जदयू और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के लिए एल ई डी की व्यवस्था की गई जिसमें छात्र जदयू ,महिला जदयू एवम अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सैकड़ों साथी ने बहुत ही जोश के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल संवाद को सुना.
वही इस संबंध में अतिपिछड़ा के प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा मुंगेर के लोगो के दिल में नीतीश कुमार बसते है और रिकॉर्ड संख्या में लोगो ने नीतीश कुमार को सुना प्रीतम सिंह ने कहा कि आने आगामी विधानसभा सभा चुनाव में एनडीए 200 से ज्यादा सीट पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत कर बिहार में सरकार बनाएगी. वही पहली वर्चुअल रैली सफल बनाने के लिए मुंगेर के सभी कार्यकर्त्ता और जनता को बहुत बहुत धन्यवाद दिया. वर्चुअल रैली को सफल बनाने में छात्र जदयू के मनीष कुमार ,राहुल सिंह ,अभिराज गुप्ता , शिव कीनकर मिश्रा प्रणव सिंह ,विक्रम यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया और कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष बबीता राय अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देव कुमार, अविनाश चन्द्र साहा सभी लोग सक्रिय रहे.

