BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवघर में बाबा मंदिर और आसपास के इलाकों को NDRF की टीम कर रही है सेनेटाइज

लोगों को सुरक्षित और स्वास्थ्य रखने हेतु सभी करें सहयोग : उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in Uncategorized
देवघर में बाबा मंदिर और आसपास के इलाकों को NDRF की टीम कर रही है सेनेटाइज
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर :  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय के निर्देश पर एवं जिलावासियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ निरीक्षक ओपी गोस्वामी के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम ने रात्रि पहर में बाबा मंदिर प्रांगण को पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया. देवघर शहरी क्षेत्र अंतर्गत कोरोना संक्रमित पाये गये क्षेत्रों व उसके आसपास के इलाकों यथा- कमर्हे गली, गोविन्द खवारे लेन, बैधनाथ लेन, श्यामा चरण मिश्र लेन, शिवगंगा गली, पशिम तोला, हरहिर बाड़ी, चांदनी चौक आदि को पूर्णतः सेनेटाइजेड किया गया. साथ ही एनडीआरएफ के जवानों द्वारा सेनेटाइजेड करने के क्रम में लोगों को जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए लॉक डाउन के नियमों का पालन करने हेतु लोगो को प्रेरित किया जा रहा है.
इस संबंध में उपायुक्त ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को कोई भी व्यक्ति हल्के में न लें. इससे बचाव हेतु सोशल डिस्टैंसिंग के महत्व को समझें, तभी जाकर हम कोरोना वायरस के संक्रमण से अपना बचाव कर स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं. कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी का अक्षरशः पालन करें. सिर्फ इतना हीं नहीं सभी लोग अपने दैनिक जीवन में साफ-सफाई एवं मास्क, हैंडवॉश व सैनिटाइजर को शामिल करें एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी एहतियाती उपाय अपनाएं.
इसके अलावा एनडीआरएफ निरीक्षक ओपी गोस्वामी ने जानकारी दिया कि सोडियम हाइपोक्लोराइट सोल्यूशन हमारी सुरक्षा के लिए किसी कवच से कम नहीं है.
सोडियम हाइपोक्लोराइट एक क्लोरीन यौगिक है, जिसे अक्सर एक निस्संक्रामक या विरंजन एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है. सोडियम हाइपोक्लोराइट संक्रमित क्षेत्र या जगह को साफ करने के लिए एक डिसइन्फेक्टेंट के रूप में उपयोग किया जाता है. हैंड सेनेटाइजर में आइसोप्रोपाइल एल्कोहल आता है. ज्यादातर एंटीसेप्टिक के रूप में इस्तेमाल करते हैं. वाणिज्यिक ब्लीच सफाई के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है एवं ये कीटाणुनाशक के घटक हैं. ये एक कीटाणुनाशक है एवं वर्तमान में हॉस्पिटलों से लेकर घरों/ऑफिसों एवं मुहल्लों गलियों/कस्बों में इसका इस्तेमाल सफाई हेतु किया जा रहा है, ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचा जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

99 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, ठीक होकर लौटी घर

Next Post

अपने थिएटर के दिनों को याद करते हुए करन आनंद ने सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म ‘दिल बेचारा’ को किया प्रमोट

Next Post
अपने थिएटर के दिनों को याद करते हुए करन आनंद ने सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म ‘दिल बेचारा’ को किया प्रमोट

अपने थिएटर के दिनों को याद करते हुए करन आनंद ने सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म 'दिल बेचारा' को किया प्रमोट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d