BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करीब 5000 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 12 की हुई मौत

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
करीब 5000 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 12 की हुई मौत
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: देश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है. फ्रंटलाइन में खड़े लोगों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है. अब तक कितने ही डॉक्टर और पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. झारखंड में अब तक कुल 4,915 पुलिस कर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. राज्य की पुलिस ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है.

पुलिस प्रशासन ने एक बयान में कहा कि अब तक संक्रमित करीब पांच हजार पुलिस पदाधिकारियों में एक अपर पुलिस महानिदेशक, चार पुलिस अधीक्षक., दो अपर पुलिस अधीक्षक, 24 पुलिस उपाधीक्षक, 67 पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी और 311 पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं.
इसके अलावा संक्रमितों में उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 12 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 402 पदाधिकारी, आशु लिपिक के सात, 545 हवलदार, 3,313 आरक्षी चालक, 168 चतुर्थवर्गीय कर्मचार और 59 गृहरक्षक शामिल हैं। मौजूदा समय में कोविड-19 से राज्य के कुल 388 पुलिस कर्मी संक्रमित हैं और 4,515 पुलिस कर्मी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. 

यही नहीं झारखंड में अब तक कोरोना वायरस महामारी की वजह से 12 पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं. बता दें कि झारखंड में 70,000 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं, हालांकि यहां पर भी रिकवरी रेट ठीक है. राज्य में अब तक 58,000 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नियोजन नीति पर सदन गरमाया: सरकार ने कहा- पूर्व की सरकार का पाप धो रहे हैं

Next Post

हरिद्वार की अस्थाई जेल से भाग निकले 8 शातिर कैदी

Next Post
हरिद्वार की अस्थाई जेल से भाग निकले 8 शातिर कैदी

हरिद्वार की अस्थाई जेल से भाग निकले 8 शातिर कैदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d