BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रघुवर दास के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने की आवश्यकता : जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
October 5, 2019
in समाचार
रघुवर दास के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने की आवश्यकता : जेपी नड्डा

Need to form a double engine government under the leadership of Raghuvar Das: JP Nadda

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार की शाम बोकारो के चंदनकियारी में आयोजित विजय संकल्प सभा में चुनावी बिगुल फूंक दिया. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने की आवश्यकता है. नाडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का नाम ऊंचा किया है तो दूसरी तरफ रघुवर दास ने झारखंड में चहुंमुखी विकास करके दिखाया है. उन्होंने कहा, अब देश गलत को गलत और सही को सही कहने हिचकिचाता नहीं है. मोदी जी के नेतृत्व में ये सबसे बड़ा बदलाव आया है.

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार हमेशा देश और देश की जनता की चिंता करती है. दुनिया में मंदी आने की आहट मात्र से मोदी सरकार ने 1 लाख 45 हजार करोड़ से ज्यादा टैक्स के पैसे को छोड़ दिया ताकि यह पैसा जनता के काम आए और उन पर मंदी का असर ना पड़े. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश हित में हमेशा कड़े फैसले लेने से हिचकिचाती नहीं है. जम्मू कश्मीर के लोगों के हित में मोदी सरकार ने धारा 370 हटाया. अब वहॉ केंद्र के पैसे सीधे पंचायतों तक जा रहे हैं. इसके अलावा आदिवासी व वाल्मीकि नौकरी ही नहीं बल्कि चुनाव लड़कर जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे.

नड्डा ने कहा कि कड़े फैसले लेने का सिलसिला देश हित में आगे भी जारी रहेगा. पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां भी बड़ी तादाद में घुसपैठिये हैं, जो देश के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और सांसदों का जितना हाथ मजबूत होगा सरकार उतनी ही मजबूत होगी. तभी देश हित के कार्य निडरता से जारी रहेंगे.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं. स्वामी जी ने कहा था जब तक करोड़ों गरीबों के जीवन में बदलाव नहीं आता है, तब तक देश का विकास संभव नहीं है.

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियों पर झारखंड को लूटने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड को अस्थिर कर कांग्रेस ने जमकर भ्रष्टाचार किया है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में मजबूत सरकार होगी तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और चहुंमुखी विकास होगा. मुख्यमंत्री ने उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया.

उन्होंने कहा कि झारखंड में अगर आगे भी डबल इंजन सरकार होगी तो इसी तरह विकास होता रहेगा.
विजय संकल्प सभा के मंच पर मंत्री अमर कुमार बावरी, सांसद पीएन सिंह, विधायक योगेश्वर महतो सहित भाजपा के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवरात्री का सातवां दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की होती है पूजा

Next Post

पोषण सखी के लिए बनना चाहिए नियमावली : संजय पासवान

Next Post
पोषण सखी के लिए बनना चाहिए नियमावली : संजय पासवान

पोषण सखी के लिए बनना चाहिए नियमावली : संजय पासवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d