BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला क्रिकेटरों के राष्ट्रीय चयन पैनल की प्रमुख बनीं नीतू डेविड

by bnnbharat.com
September 28, 2020
in समाचार
महिला क्रिकेटरों के राष्ट्रीय चयन पैनल की प्रमुख बनीं नीतू डेविड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व स्पिनर नीतू डेविड को महिलाओं के राष्ट्रीय चयन पैनल का चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की. पैनल में अन्य सदस्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी मिठु मुखर्जी, रेणु मार्गेट, आरती वैद्य और वी. कल्पना हैं. हेमलता काला की अगुवाई वाले पिछले पैनल का कार्यकाल मार्च 2020 में ही समाप्त हो गया था. इसमें सुधा शाह, अंजलि पेंढारकर, शशि गुप्ता और लोपामुद्रा बनर्जी अन्य सदस्य थीं. पैनल ने ऑस्ट्रेलिया में महिला वर्ल्ड टी20 के लिए टीम चुनी थी, जो उनका अंतिम चयन था. इसमें भारतीय टीम उपविजेता रही थी.

स्पिनर नीतू डेविड ने अपने करियर के दौरान 10 टेस्ट मैचों में 41 विकेट चटकाए. उनके नाम टेस्ट में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड (53 रन देकर 8 विकेट) है, जो उन्होंने 1995 में जमशेदपुर में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था.

90 के दशक के अंत और 2000 के शुरू तक शानदार प्रदर्शन करने वाली डेविड भारत की महिला वनडे में सर्वााधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी थीं, जिसके बाद झूलन गोस्वामी ने उन्हें पछाड़ दिया. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा, ‘वरिष्ठता को देखते हुए बाएं हाथ की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड पांच सदस्यीय समिति की प्रमुख होंगी’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजद में शामिल हुई आनंद मोहन की पत्‍नी लवली आनंद

Next Post

सरकारी बैंकों को 20000 करोड़ दे सकती है सरकार

Next Post
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए आज करेंगी अभियान की शुरुआत

सरकारी बैंकों को 20000 करोड़ दे सकती है सरकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d