BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिस्र में ट्रेन दुर्घटना के लिए रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही जिम्मेदार

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
यूपी : कानपुर में ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

UP: Four coaches of the train derailed in Kanpur, big accident averted

Share on FacebookShare on Twitter

काहिरा: मिस्र में अभियोजकों ने रविवार को कहा कि 26 मार्च को रेल दुर्घटना रेलवे के कर्मचारियों की लापरवाही से हुई.
इस हादसे के लिए मादक पदार्थों के सेवन को भी एक कारण बताया जा रहा है.

काहिरा के दक्षिण में लगभग 440 किलोमीटर दूर स्थित सोहाग प्रांत में दो यात्री ट्रेन टकरा गई थी और इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी तथा बच्चों समेत दो सौ से अधिक लोग घायल हो गए थे.
पिछले महीने अभियोजकों ने रेलवे के आठ कर्मचारियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया था जिसमें दो ट्रेन चालक, उनके सहायक, असियुत प्रांत में यातायात नियंत्रण के प्रमुख और तीन यातायात नियंत्रण गार्ड शामिल हैं.
लोक अभियोजक की ओर से रविवार को जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि चालक और उसके सहायक ने दुर्घटना से पहले स्वचालित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली (एटीसी) को निष्क्रिय कर दिया था.
एटीसी प्रणाली, ट्रेन का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करती है और गति पर नियंत्रण रखती है.
अभियोजकों ने यह भी कहा कि नियंत्रण टावर के एक गार्ड ने ‘हशीश’ (मादक पदार्थ) का सेवन किया था. उन्होंने कहा कि ट्रेन चालक के एक सहायक ने भी मादक पदार्थों का सेवन किया था.
बयान में यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया कि मादक पदार्थों के सेवन से दुर्घटना के समय निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ा या नहीं. अभियोजकों ने कहा कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुनिया भोग रही है चीन की करनी का फल – बाइडन

Next Post

LCI को कोरोना मरीजों के लिए खोला जाए: अखिलेश यादव

Next Post
आशा है भावी पीढ़ियां भगवान राम के दिखाए रास्ते का पालन करेंगी: अखिलेश यादव

LCI को कोरोना मरीजों के लिए खोला जाए: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d