BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोहनप्रीत सिंह के साथ वापस मुंबई लौटीं नेहा कक्कड़, वेस्टर्न लुक में आईं नजर

by bnnbharat.com
October 28, 2020
in समाचार
रोहनप्रीत सिंह के साथ वापस मुंबई लौटीं नेहा कक्कड़, वेस्टर्न लुक में आईं नजर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शादी के बाद वापस नेहा कक्कड़ मुंबई लौट आई हैं. नेहा कक्कड़ को पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान नेहा वेस्टर्न लुक में दिखीं. फोटोग्राफर्स को देखते ही नेहा कक्कड़ ने उनकी तरफ प्यारी सी मुस्कान दी और शादी की शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया किया.

बॉलीवुड के अन्य सितारों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को देखें तो शादी के बाद ये अभिनेत्रियां एयरपोर्ट पर पारंपरिक ड्रेस पहने दिखी थीं लेकिन नेहा कक्कड़ ने मॉडर्न लुक अपनाया. उन्होंने बेहद आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पहने थे.

नेहा ने क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थी. वहीं रोहनप्रीत ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू पैंट्स कैरी किए थे. नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ ने हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था. दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिए.

दिल्ली में की थी शादी

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई थी. उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में फेरे लिए थे. इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इस यादगार दिन पर खूब मस्ती और हंगामा हुआ. रोहनप्रीत के घर नेहा कक्कड़ का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया.
 

पंजाब में हुआ रिसेप्शन

पंजाब में रोहनप्रीत और नेहा का रिसेप्शन सोमवार को हुआ. इसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे. दोनों इस मौके पर काफी खुश नजर आए. इस मौके पर नेहा ने सफेद रंग का लहंगा और रोहनप्रीत ने नीले रंग का सूट पहन रखा था. बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बहुत निजी तरीके से शादी की थी. समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए थे. माना जा रहा है कि कोरोना काल की वजह से उन्होंने अपने विवाह की जानकारी कम ही लोगों के साथ साझा की थी. उन्होंने शादी समारोह में जिन खास लोगों को आमंत्रित किया था, उनमें टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, पंजाबी गीतकार बानी संधू और जस्सी लोहका खासतौर पर मौजूद थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पोलिंग बूथों पर दिख रहा वोटरों का उत्‍साह

Next Post

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Next Post
LOC पर पाक ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d