अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): गुरुवार को पंचायत भवन पिपरा में नेहरू युवा केंद्र गोड्डा के तत्वाधान में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में शामिल लोगों को प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए गए विभिन्न कार्यक्रम जैसे कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सांसद आदर्श ग्राम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्टार्ट अप इंडिया, मिशन इंद्रधनुष, योगाभ्यास आदि कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक बताया गया.
बताया गया कि प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे हैं इन कार्यक्रमों के बारे में इसलिए बताया जा रहा है ताकि लोग उसमें अपनी सहभागिता को समझ सके और उन्हें इन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी हो सके.
कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के दीपक कुमार दास और गोपाल दास के द्वारा किया गया.
मौके पर पंचायत के मुखिया भानु महतो प्रतिभागी मिलन कुमार, अजय कुमार, गायत्री कुमारी, मनीषा कुमारी, जूली कुमारी, प्रीति कुमारी, भवानी कुमारी आदि दर्जनों लोग शामिल थे.

