साजन मिश्रा,
गोड्डा: प्रखंड के प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और बसंतराय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य रुस्तम अली के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
ज्ञात हो कि ये कार्यक्रम युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के विशेष कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा पूरे भारत देश के सभी प्रखंडों में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के बैनर तले का आयोजित की जा रही है.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं पर बल देने के साथ-साथ इन योजनाओं में जन भागीदारी को बढ़ाते हुए इसे संचालित करने वाली एजेंसियों को अधिक से अधिक पारदर्शी बनाना है. वहीं इस आयोजन के माध्यम से जिस गांव में युवा क्लब नहीं बना है, वहां युवा क्लब और युवती मंडल का गठन किया जाना है.
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि भारत के भविष्य को सुधारने के लिए युवाओं की भूमिका अहम होती है. ऐसे में देश का भविष्य ना सिर्फ नए उम्र के युवाओं के कंधे पर है बल्कि 65 वर्ष के व्यक्ति के भी कंधे पर होता है. 65 वर्ष का व्यक्ति मन से युवा होता है और इस युवा संसद कार्यक्रम में आए सभी युवा तन-मन-धन तीनों से युवा हैं.
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य रुस्तम अली ने कहा कि आजादी के 25 वर्ष पूर्व जवाहर लाल नेहरू ने ये सपना देखा था कि हिंदुस्तान के तकदीर को हम संवारेंगे और वो दिन अब आ गया जब कि हिंदुस्तान का युवा एक होकर देश के भविष्य को संवारने के लिए एकजुट हो रहे हैं.
Also Read This: वायरस को देखते हुए अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया स्थगित
मौके पर समारोह के उद्घाटनकर्ता, नेहरू युवा केन्द्र के पदाधिकारी समेत सैकड़ों युवा एवं युवतीयां मौजूद रहे.