हजारीबाग : सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ सिमरिया चौक स्थित नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम से हुआ. इस दौरान प्रमुख मीना देवी, उपप्रमुख ललिता देवी ,अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा, पुलिस इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार, थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, आजसू नेता मनोज चंद्रा ने सुभाष जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही नेता जी के जयकारे लगाए.
मौके पर सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे. देश की आजादी में इनका अहम योगदान था. वही प्रखंड मुख्यालय स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में समारोह पूर्वक सुभाष जयंती मनाई गई .
विद्यालय के बच्चों बच्चों के द्वारा एक भव्य झांकी निकाली गई. झांकी विद्यालय परिसर से निकलकर सिमरिया के विभिन्न मार्गो में अपना प्रदर्शन किया. झांकी में बाल कलाकारों के द्वारा भारत माता और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऊपर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए.
तत्पश्चात विद्यालय परिवार के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक अशोक कुमार ने बच्चों को नेताजी के पद चिन्हों पर चल कर देश सेवा करने की प्रेरणा दी.