BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेजस एक्सप्रेस के नाम से चलेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
तेजस एक्सप्रेस के नाम से चलेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम बदलने वाला है. जी हां, नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी से 31 मार्च तक तेजस एक्सप्रेस के नाम से चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में देश के पहले मेड इन इंडिया इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. 10 फरवरी को लिखे गए एक पत्र में उत्तर रेलवे ने कहा, “रेलवे बोर्ड ने 15 फरवरी से 31 मार्च तक नई दिल्ली से वाराणसी वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने के संबंध में अनुमति दी गई है.”

उत्तरी रेलवे के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रेन का संचालन केवल भारतीय रेलवे द्वारा किया जाएगा किराए में कोई अंतर नहीं होगा. मौजूदा समय में भारतीय रेलवे तेजस एक्सप्रेस सेवाओं के तहत चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन कर रही है, जिसका तीन साल पहले शुभारंभ किया गया था. इनमें से दो तेजस ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से करमाली चेन्नई एग्मोर से मदुरै जंक्शन के बीच भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही है. जबकि अन्य दो अन्य तेजस लखनऊ से नई दिल्ली मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के बीच आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की जाती हैं.

नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को तेजस एक्सप्रेस के रूप में शामिल करने के साथ ही भारतीय रेलवे अब तीन तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करेगा. पीएम मोदी ने 15 फरवरी, 2019 को वंदे भारत एक्सप्रेस को राष्ट्र को समर्पित किया था इसने दो दिन बाद नई दिल्ली से वाराणसी तक अपने वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की थी.

यह नई दिल्ली वाराणसी के बीच की दूरी आठ घंटे में तय करती है. सोमवार गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में इसका संचालन होता है. इसमें 16 वातानुकूलित कोच हैं. ट्रेन बेहतरीन सुविधाओं से लैस है, जिसमें हाई-स्पीड ऑन-बोर्ड वाईफाई, जीपीएस-आधारित यात्री सूचना प्रणाली, टच-फ्री बायो-वैक्यूम शौचालय, एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिग पॉइंट एक जलवायु नियंत्रण प्रणाली है जो स्वचालित रूप से तापमान को समायोजित होती है. रेलवे ने 5 अक्टूबर, 2019 को दिल्ली कटरा के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्तराखंड त्रासदी: हादसे के 5 दिन बाद भी 204 लोग लापता

Next Post

आंदोलन पवित्र तो मांग क्यों नहीं लेते किसानों की मांग: कपिल सिब्बल

Next Post
2 महीने बाद आखिर कांग्रेस ने माना, CAA से नहीं जाएगी किसी की नागरिकता

आंदोलन पवित्र तो मांग क्यों नहीं लेते किसानों की मांग: कपिल सिब्बल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d