रांची : झारखंड बीजेपी प्रदेश कमेटी की नई लिस्ट जारी कर दी गयी है. प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दीपक प्रकाश बने रहेंगे. नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, राज पलिवार, अन्नपूर्णा देवी, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, बिनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा धर्मपाल सिंह को प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है. समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा को प्रदेश महामंत्री तथा प्रदेश मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजत, काजल प्रधान, रीता मिश्रा को बनाया गया है.