BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास की नई किरण, लेमन ट्री लगाकर महिलाएं कमा रही लाखों रुपये

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
विकास की नई किरण, लेमन ट्री लगाकर महिलाएं कमा रही लाखों रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: एक समय था जब नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले झारखंड के जमशेदपुर के बगुडिया गांव, 2007 में सुर्खियों में आया. इसी गांव में सांसद सुनील महतो की नक्सलियों ने हत्या कर दी. जहां दिन में सिर्फ जवानों के बूटों की आवाज आती थी. लेकिन नक्सलवाद के खात्मे के बाद विकास की नई किरण सामने आई है, जहां महिलाओं का एक सेल्फ हेल्प ग्रुप लाखों रुपये कमा रहा है.

महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप ने 70 एकड़ की बंजर जमीन पर लेमन ट्री लगाए हैं. इस फसल से महिलाएं अच्छा व्यापार कर रही हैं. उससे लाखों रुपये कमा रही हैं. इस फसल से लेमन ट्री से पहले तेल निकाला जाता है फिर उससे सेन्टेड साबुन और सेंट बनाया जाता है.

दरअसल, ये मामला जमशेदपुर से करीबन 60 किलोमीटर दूर घाटशिला के बगुडिया इलाके का है. जिसे एक समय में नक्सलियों की शरणस्थली माना जाता था. बंगाल और झारखंड का नक्सली दस्ता दिन में भी यहां दिख जाता था. अब समय बदला नक्सलियों के खात्मे के बाद गांव की महिलाओं ने अपना एक एसएसजी ग्रुप बनाया है.

इस ग्रुप ने जेएसपीएल के सहयोग से गांव की बंजर भूमि में लेमन ट्री लगाए हैं. लेमन ट्री की खासियत यह है कि आप एक बार इस पेड़ को लगा दें फिर इस पेड़ की चार से पांच बार कटिंग करके फसल का लाभ पा सकते हैं. यह पेड़ करीब 4 साल रहता है.

लेमन ट्री की फसलों के उत्पादन के बाद इसे कोलकाता और मद्रास के लोग आ कर ले जाते हैं. इस फसल से वहां के लोग तेल निकालते हैं जो कि प्रति लीटर 1000 रुपये के दर से बिकता है. इस तेल से सेन्टेड साबुन और डीओ बनाया जाता है. इसकी मार्केट में काफी मांग है. महिलाओं का ये सेल्फ हेल्प ग्रुप एक बार में एक लाख रुपये की फसल बेचता है.

स्थानीय निवासी अमित महतो का कहना है कि हम लोगों ने गांव की महिलाओं एक समूह बनवाया और बंजर भूमि पर लेमन की खेती करवाई है जिससे हमको काफी लाभ हो रहा है. शिव दास घोष का कहना है कि हम लोगों ने 70 एकड़ बंजर भूमि को खोजा और गांव में करीब 200 महिलाओं को जोड़ कर एक महिला समूह तैयार किया. जिससे अब महिलायें लेमन ट्री की खेती कर रही हैं और लाखों का मुनाफा कमा रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दूसरे चरण में लगवाएंगे पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन, मंत्रियों-मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा टीका

Next Post

20 सालों से गायब है कुख्यात अपराधी सुरेंद्र बंगाली का रिकॉर्ड, FIR दर्ज

Next Post
प्रशस्ति पत्र देने का बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रोफेसर रविकांत पर FIR दर्ज

20 सालों से गायब है कुख्यात अपराधी सुरेंद्र बंगाली का रिकॉर्ड, FIR दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d