BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

24 घंटे में 2 किमी लंबा हाईवे तैयार कर बनाया नया रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद:- गुजरात की कंपनी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर ने सड़क निर्माण में नया रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने सिर्फ 24 घंटों में दो किलोमीटर लंबा और 18.75 मीटर चौड़ा हाईव तैयार कर दिया है. इस हाईवे को तैयार करने के दौरान चार नए रिकॉर्ड भी बने हैं. यह हाईवे वड़ोदरा से भरूच के बीच बनाया जा रहा है. हाईवे वड़ोदरा को मुंबई और दिल्ली से सीधे जोड़ेगा. इसके लिए 1.10 लाख सीमेंट की बोरियां और 500 टन बर्फ का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें 3 करोड़ रुपए का खर्च आया

इस दो किमी की सड़क बनाने में बने ये चार रिकॉर्ड :

– 12 हजार टन सीमेंट कंक्रीट का उत्पादन किया गया

– कॉन्क्रीट को इतनी तेजी से बिछाना

– एक फुट मोटा और 18.75 मीटर चौड़ा निर्माण है

– रिकॉर्ड रिजिड पेवमेंट क्वॉलिटी को मेनटेन करने का है.

रिकॉर्ड्स के बारे में अरविंद पटेल (पटेल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के एमडी) ने कहा कि भारत के सड़क निर्माण में यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने दावा किया कि हमने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आसानी से नहीं टूटेगा. यह आधुनिक भारत की तस्वीर है. इस रिकॉर्ड ने पूरी दुनिया के लिए बेंचमार्क सेट कर दिया है.

इस सड़क को बनाते समय बर्फ का इस्तेमाल कॉन्क्रीट का तापमान कम रखने के लिए किया गया. कॉन्क्रीट के रोड बनाते समय तापमान काफी बढ़ जाता है. इस वजह से रोड में दरारें पड़ जाती हैं. लिहाजा तापमान को कम करने के लिए सड़क बनाते समय बर्फ का इस्तेमाल किया गया, ताकि रोड में दरारें न पड़ें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों को ‘पेड ऐक्टर्स’ बताने पर फूटा मिया खलीफा का गुस्सा , कंगना ने किया तुरंत रियेक्ट

Next Post

सीएम शिवराज लिफ्ट में बंद: अफसरों के उड़े होश

Next Post
सीएम शिवराज लिफ्ट में बंद: अफसरों के उड़े होश

सीएम शिवराज लिफ्ट में बंद: अफसरों के उड़े होश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d