चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में आज बृहस्पतिवार को पूर्व जिला खेल पदाधिकारी गिरजानंद किस्कू के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला के नवपदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की को पदभार ग्रहण कराया.
इस अवसर पर पूर्व जिला खेल पदाधिकारी गिरजानंद ने नवपदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी को खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची, झारखंड द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला में संचालित प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों से परिचय कराया. पदभार ग्रहण के दौरान तीरंदाजी प्रशिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह फुटबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद सलीम फुटबॉल प्रशिक्षक सोनाराम चंपिया कंप्यूटर ऑपरेटर कमल लोहरा जिला खेल पदाधिकारी आदेशपाल अशोक गोप उपस्थित थे.

