BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एनएचएआई टीम ने बरवा के पास चलाया अभियान

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:- 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुऱक्षा माह के छठे दिन एनएचएआई टीम ने बरवा के पास अभियान चलाया.  इस दौरान इंसिडेंट इंचार्ज प्रियांशु सिंह ने हाईवे पेट्रोलिंग, एम्बुलैंस स्टॉफ की मौजूदगी में लोगो को एकत्रित कर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया. इस दौरान लोगों को सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम एवं गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फ़ोन, सीट बेल्ट लगाना, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने के लिए जागरुक किया.

सिंह ने लोगों को बताया कि सड़क हादसों और चोट के मामलों की संख्या को कम करने के साथ सावधान और सुरक्षित रहने के लिये सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये सड़क सुरक्षा बहुत जरुरी है. इसलिये, सभी को सख्ती से सड़क यातायात के सभी नियमों, नियंत्रकों और चिन्हों का अनुसरण करना चाहिए.  

जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार के निर्देश और मार्गदर्शन में आज जिले के अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा की महत्ता को बताया गया.

इस अवसर पर झारखंडी लोक सेवा संस्थान के द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन चिरकुंडा थाना के समीप शहीद चौक के पास, कुमारधुबी थाना के पास सुभाष चौक और निरसा थाना क्षेत्र में जामताड़ा रोड में बैंक ऑफ़ इंडिया के पास किया गया. साथ ही बिना हेलमेट के चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

 24 जनवरी  को ट्रैफिक फ्री आवर रहेगा स्थगित 

32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान पूर्व में घोषित ट्रैफिक फ्री आवर स्थगित रखा गया है. डीएसपी ट्रैफिक   राजेश कुमार ने बताया कि 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 24 जनवरी 2021 को स्टील गेट से बैंक मोड़ तक ट्रैफिक फ्री आवर कार्यक्रम निर्धारित था. परंतु अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

द रांची रायफल शूटिंग क्लब, एकलव्य शूटिंग क्लब और जे एस पी एस एस का रहा दबदबा

Next Post

स्पेशल आरटी पीसीआर में 236, ट्रू-नाट में 35 का लिया सैंपल

Next Post
स्पेशल आरटी पीसीआर में 321, ट्रू-नाट में 20 का लिया सैंपल

स्पेशल आरटी पीसीआर में 236, ट्रू-नाट में 35 का लिया सैंपल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d