11वीं झारखण्ड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में
रांची:- देवघर में आयोजित 11 वीं झारखण्ड राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में द रांची रायफल शूटिंग क्लब, एकलव्य शूटिंग क्लब और जे एस पी एस एस का दबदबा रहा.
द रांची रायफल शूटिंग क्लब ने सर्वाधिक पदक प्राप्त किया. रांची जिला रायफल संघ के नेतृत्व में रांची जिला को कुल 24 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ.
डे बोर्डिंग सेन्टर के बच्चों ने भी निशानेबाजी में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया. रांची जिला रायफल संघ के अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में रांची जिला निशानेबाजी टीम ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया.