BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया गैंगरेप मामला : दोषी अक्षय ने फिर से दायर की दया याचिका

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in Uncategorized
निर्भया गैंगरेप मामला : दोषी अक्षय ने फिर से दायर की दया याचिका

निर्भया गैंगरेप मामला : दोषी अक्षय ने फिर से दायर की दया याचिका

Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी करार दिये आरोपियों में एक अक्षय ने दोबारा दया याचिका दायर की है. इस दया याचिका  के साथ उसने लिखा है कि इससे पहले जो याचिका खारिज की गयी उसमें सारी जानकारी नहीं थी. उस याचिका में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र नहीं था. इसलिए दोबारा याचिका दायर कर रहा हूं.

इस मामले में चौथे दोषी पवन कुमार गुप्ता ने भी सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दायर की है. मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने की अपील की है. पवन गुप्ता के वकील एपी सिंह ने कोर्ट में इस बात की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि दोषी ने अपनी मौत की सजा को उम्र कैद में तब्दील करने का न्यायालय से अनुरोध किया है.
तिहाड़ जेल प्रशासन निर्भया गैंगरेप मामले में सजायाक्ता दोषियों को फांसी देने की तैयारियों में जुट गया है. इस मामले में दोषी चारों आरोपियों को 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी दिया जाना है. निर्भया को दोषियों की फांसी पहले भी दो बार टल चुकी है. पहले कोर्ट ने 22 जनवरी का दिन फांसी के लिए तय किया था लेकिन दोषियों द्वारा रिव्यु पीटीशन दाखिल करने की वजह से ये टल गया था. बाद में 1 फरवरी का दिन फांसी के लिए तय किया गया लेकिन कुछ दोषियों की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित रहने की वजह से फांसी टल गयी. अब 3 मार्च का दिन फांसी के लिए तय किया गया है.
बता दें कि साल 2012 में 16 दिसंबर की रात को राजधानी दिल्ली में एक पारामैडिकल की 23 वर्षीय छात्रा के साथ एक चलती बस में छह लोगों ने गैंगरेप किया था. छात्रा और उसके पुरूष मित्र के साथ मारपीट भी की गयी थी. बुरी तरह से जख्मी छात्रा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इसके बाद पीड़िता को सिंगापुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने 28 दिसंबर को दम तोड़ दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LPG सिलेंडर फटा, चार लोग घायल

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d