BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खाने को लेकर न आये किसी तरह की शिकायत: उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in समाचार
खाने को लेकर न आये किसी तरह की शिकायत: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • कोविड अस्पतालों में दी जा रही व्यवस्था की समीक्षा

  • उपायुक्त ने सेवा दे रही एजेंसियों के संचालकों के साथ की बैठक

  • बायोमेडिकल वेस्ट और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देश

रांची: रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे विभिन्न कोविड अस्पतालों में आवश्यक सेवाओं की लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने बैठक की.

रांची समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, बुण्डू उत्कर्ष गुप्ता, सिविल सर्जन रांची, डॉ बीबी प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता, रांची केके अग्रवाल, कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश रंजन उरांव और विभिन्न कोविड अस्पतालों में अपनी सेवा दे रहे एजेंसी के संचालक/प्रतिनिधि उपस्थित थे.

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने अलग-अलग कोविड अस्पतालों में खाना, साफ-सफाई आदि से संबंधित अपनी सेवा दे रहे एजेंसियों के संचालक/प्रतिनिधियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निदेश दिये.

रंजन ने सभी अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष तौर पर ध्यान देने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि दिन में तीन बार ससमय साफ-सफाई के साथ बायोमेडिकल वेस्ट का उठाव सुनिश्चित करें.

रंजन ने कहा कि मरीजों को जो खाना दिया जा रहा है, उसमें किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन मरीजों को समय पर मिले सभी ये सुनिश्चित करें.

बैठक में उपायुक्त ने रांची जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था के लिए एजेंसियों को मुहैया कराये जानेवाले सामग्रियों के बारे में भी जानकारी ली. क्लीनिंग मटेरियल, पाॅलीबैग, डस्टबीन आदि की आवश्यकता अनुसार आपूर्ति के लिए उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.

कोविड पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड केयर हॉस्पिटल, हॉस्पिटल में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया.

खेलगांव में पाॅजिटिव मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन द्वारा और बेड की व्यवस्था की तैयारी है. इसे लेकर उपायुक्त रांची ने सिविल सर्जन को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि आवश्यक उपकरणों, सामानों का स्टाॅक रखें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऐश्वर्या और आराध्या ने दी कोरोना को मात

Next Post

कोरोना अपडेट: जानें कैसे चकमा देता है कोरोना इम्यून सिस्टम को

Next Post
कोरोना अपडेट: जानें कैसे चकमा देता है कोरोना इम्यून सिस्टम को

कोरोना अपडेट: जानें कैसे चकमा देता है कोरोना इम्यून सिस्टम को

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d