24 घंटे में दोषियों को गिरफ्तार करें प्रशासन
रांची: सांसद संजय सेठ ने कहा कि अपर बाजार रंगरेज गली में स्थित शिव मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रात में मंदिर में स्थापित शिव लिंग को तोड़ दिया गया जो बहुत ही निंदनीय है.
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व रांची के सामाजिक समरस्ता को बिगाड़ना चाहते हैं. ऐसे लोगों के मनसूवे को कभी कामयाब नहीं होंने दिया जाएगा.
सांसद सेठ ने प्रशासन से 24 घंटे के अंदर CCTV फुटेज की जांच कर, जो भी लोग इसमें शामिल है उसे चिन्हित कर अबिलंब गिरफ्तार करने को कहा. ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा.
यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी.

