BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जलवान की लकड़ी के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क, लाइसेंस भी जरूरी नहीं

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in समाचार
जलवान की लकड़ी के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क, लाइसेंस भी जरूरी नहीं
Share on FacebookShare on Twitter
  • ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, नियम में होगा बदलाव

रांची: झारखंड सरकार ने साफ किया है कि जलवान लकड़ी या अन्य निजी कार्य के लिए उपयोग की लकड़ी पर किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा और न ही किसी तरह के लाइसेंस लेने की जरूरत होगी.

इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग को झारखण्ड वनोपज नियमावली 2020 में आवश्यक बदलाव का निर्देश दिया है.

वन-पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव ए0पी0 सिंह ने शुक्रवार को रांची में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि  राज्य सरकार जून में अधिसूचित की गई झारखण्ड वनोपज नियमावली 2020 में जल्द ही कुछ परिवर्तन करेगी. जिसमें ग्रामीणों द्वारा जलावन अथवा अन्य निजी कार्यों के लिये उपयोग की जाने वाली लकड़ी पर बने संशय को दूर किया जायेगा.

ए0पी0 सिंह ने कहा कि वन,पर्यावरण एवं जलवायू परिवर्तन विभाग ने जून माह में ट्रांजिट रुल लाया था जिसके तहत झारखण्ड वनोपज नियमावली 2020 अधिसचित की गई थी.

जिसमें जलावन लकड़ी के लिये 25रु प्रति घनमीटर की दर तथा अन्य वनोत्पाद को लेकर भी संशय हो रहा था. राज्य सरकार झारखण्ड वनोपज नियमावली 2020 में जल्द ही कुछ परिवर्तन करेगी जिसमें जलावन लकड़ी के लिये 25रु प्रतिघनमीटर की दर को भी विलोपित कर दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि इस नियमावली में यह बात स्पष्ट है कि ग्रामीण अपनी ग्राम सीमा के अंदर जलावन या अन्य निजी कार्यों के लिये लकड़ी का उपयोग करते हैं तो उन्हें किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा और न ही लाईसेंस लेना होगा. परंतु इसे बेचने की अनुमति नहीं होगी. वहीं यदि लकड़ी का उपायोग व्यवासायिक के लिए करते हैं तो शुल्क देना होगा.

इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी0के0 वर्मा  ने कहा कि ग्राम सीमा के अंदर लकड़ी का उपयोग जलावन या निजी कार्यो के लिए अनुमान्य है न कि बेचने के लिये.

पंरतु यदि वन क्षेत्र में सड़क निर्माण या अन्य कार्यों के लिए जंगल की कटाई से प्राप्त लकड़ी का उपयोग व्यवासायिक के लिए करते हैं तो अनुमति लेनी होगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा ने राज्यवासियों को भ्रम में डालने की कोशिश की: सुप्रियो भट्टाचार्य

Next Post

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थिति पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

Next Post
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थिति पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थिति पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d