रांचीः वैश्विक महामारी COVID-19 (कोरोना) के संक्रमण की रोकथाम हेतु झारखंड राज्य अंतर्गत सभी नगर निकायों में समुचित सफाई व्यवस्था, नियमित फॉगिंग, नालों की सफाई, सभी सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा एवं आवश्यक सावधानियां बरतने इत्यादि विषयों पर नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के स्तर से उचित समन्वय, संप्रेषण, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए नोडल पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं.
Also Read This: लॉक डाउन का साइड इफेक्ट, शहर में दवाइयों की किल्लत
शशि रंजन, निर्देशक, राज्य शहरी विकास अभिकरण, झारखंड, रांची – रांची नगर निगम, बुंडू नगर पंचायत, गुमला नगर परिषद, लोहरदगा नगर परिषद, सिमडेगा नगर परिषद, खूंटी नगर पंचायत, चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति.
अरुण कुमार रतन, अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची – धनबाद नगर निगम, चिरकुंडा नगर परिषद, गिरिडीह नगर निगम, धनवार नगर पंचायत, बड़की सरैया नगर पंचायत, हजारीबाग नगर निगम, झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत, डोमचांच नगर पंचायत, चास नगर निगम, फुसरो नगर परिषद, गोमिया नगर परिषद, चतरा नगर परिषद, बचरा नगर पंचायत एवं रामगढ़ नगर परिषद.
कांत किशोर मिश्रा, संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची – दुमका नगर परिषद, बासुकीनाथ नगर पंचायत, देवघर नगर निगम, मधुपुर नगर परिषद, गोड्डा नगर परिषद, महागामा नगर पंचायत, पाकुड़ नगर परिषद, साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत, बरहरवा नगर पंचायत, मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत.
संजय बिहारी अम्बष्ठ, संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची – चक्रधरपुर नगर परिषद, चाईबासा नगर परिषद, सरायकेला नगर पंचायत, आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, मेदिनीनगर नगर निगम, हुसैनाबाद नगर पंचायत, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत, गढ़वा नगर परिषद, मझिआंव नगर पंचायत, श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत एवं लातेहार नगर पंचायत.