BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की हुई जांच

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की हुई जांच
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच हुई. इससे पहले दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल तेरह और बेरमो उपचुनाव के लिए सत्रह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था . 

अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित दुमका सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बसंत सोरेन, भारतीय जनता पार्टी की डॉ लुईस मरांडी और झारखंड पीपुल्स पार्टी के सूर्य सिंह बेसरा हैं तो बेरमो सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के योगेश्वर महतो, कांग्रेस के कुमार जयमंगल और बहुजन समाज पार्टी के लालचंद महतो अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. प्रत्याशी 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे, जबकि मतदान 3 नवंबर और मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी. 

दुमका विधानसभा चुनाव के लिए जिन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है, उनमें बसंत सोरेन- झारखंड मुक्ति मोर्चा, लुईस मरांडी-भारतीय जनता पार्टी, दुलाड मरांडी- अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, देबु देहरी-झारखंड की क्रांतिकारी पार्टी, सूर्य सिंह बेसरा-झारखंड पीपुल्स पार्टी, जगरनाथ पुजहर-निर्दलीय, प्रदीप टुडू-निर्दलीय, बाबूधन मुर्मू-निर्दलीय, माईकल हेम्ब्रम-निर्दलीय, मुकेश कुमार देहरी-निर्दलीय, श्रीलाल किस्कू-निर्दलीय, सुनीता मुर्मू-निर्दलीय और संजय टुडू-निर्दलीय शामिल है.

वहीं बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए जिन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है, उनमें द्वारका प्रसाद लाला- निर्दलीय, योगेश्वर महतो-भारतीय जनता पार्टी, दिनेश कुमार मुंडा-निर्दलीय, खिरोधर किस्कू- निर्दलीय, कालेश्वर रविदास- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, बैद्यनाथ महतो- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कुमार जयमंगल-इंडियन नेशनल कांग्रेस, कैलाश चंद्र महतो-निर्दलीय, लाल चंद महतो- बहुजन समाज पार्टी, सुजीत कुमार वर्णवाल-राइट टू रिकॉल पार्टी, पंकज प्रसाद- राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी, अजय रेंजन-निर्दलीय, सुनिता टुडू- निर्दलीय, शंकर घांसी-मार्क्सिस्ट को-ऑर्डिनेशन, बैजनाथ गोराई- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), समीर कुमार दास-निर्दलीय और रंजीत बाउरी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति की बैठक सम्पन्न

Next Post

PMAY लाभुकों के मजदूरी भुगतान के लिये सरकार की आवंटित राशि में बड़े पैमाने पर हेरा फेरी

Next Post
PMAY लाभुकों के मजदूरी भुगतान के लिये सरकार की आवंटित राशि में बड़े पैमाने पर हेरा फेरी

PMAY लाभुकों के मजदूरी भुगतान के लिये सरकार की आवंटित राशि में बड़े पैमाने पर हेरा फेरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d