पंकज सिन्हा,
लातेहार: आगामी विधान सभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदाओं की सूची तैयार करने को लेकर जिला समाज कल्याण विभाग में बैठक आयोजित हुई, इसमें आइटीडीए के निदेशक विंदेश्वरी ततमा एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग के द्वारा दिव्यांग मतदाताओं की पहचान कर उनकी सूची बनाने का निर्देश दिया.
आइटीडीए निदेशक ततमा ने स्पष्ट कहा कि सभी एलएलस को यह प्रमाण पत्र देने होंगे कि उनके क्षेत्र में एक भी दिव्यांग मतदाता ऐसे नहीं है जिनका पहचान नहीं हो पाया है. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले के एक भी ऐसे मतदाता नहीं हो जो मतदान से वंचित हो.
मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति सिन्हा समेत सभी एलएलस मौजूद थे.

