BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब घरेलू कचरा निस्तारण के लिए देने होंगे 30 से 50 रुपये मासिक

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
अब घरेलू कचरा निस्तारण के लिए देने होंगे 30 से 50 रुपये मासिक
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: शहरवासियों को घरेलू कचरा निरस्तारण के लिए अब 30 से 50 रुपये मासिक देने होंगे. नगर निगम द्वारा अब डोर-टू-डोर कचरा उठाव को लेकर दुकानदारों और गृहस्वामियों से प्रतिमाह एकमुश्त निर्धारित शुल्क वसूल किया जाएगा. दुकानदारों से प्रतिमाह 50 रुपये और हाउस होल्डरों के घरों से प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए 30 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिए जाएंगे.

कचरा उठाव के बदले निर्धारित राशि उस वार्ड के वार्ड सचिव और वार्ड जमादार प्रतिमाह वसूल करेंगे.इसके लिए नगर भवन में निगम के सभी वार्ड जमादार और वार्ड सचिव को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मेयर रूमाराज ने की. जबकि, नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने सभी वार्ड सचिव और जमादार को राशि वसूलने के तरीकों के बारे में जानकारी दी.

नगर आयुक्त ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा डोर-टू-डोर सूखा व गीला कचरा का उठाव कराया जा रहा है. सफाई कर्मी प्रतिदिन सुबह घरों पर जाकर अलग-अलग डब्बों से सूखा व गीला कचरों का उठाव कर रहे हैं. सफाई कर्मी घरों के अलावा दुकान, विवाह भवन, रेस्टोरेंट, होटल के आगे से भी कचरा उठाव कर रहे हैं. ऐसे में निगम प्रशासन द्वारा डोर-टू-डोर कचरा उठाव के बदले सेवा शुल्क के रूप में राशि वसूल करने का निर्णय लिया है.

इसके लिए माइकिग से शहरवासियों को अवगत भी कराया जा चुका है. सभी वार्ड सचिव, वार्ड जमादार सेवा शुल्क की राशि वसूल करने का काम शुरू कर दें. वार्ड जमादारों से कहा गया कि वे हाउस होल्डरों व दुकानदारों से आग्रह भी करें कि सुबह डस्टबीन घर के बाहर रखें. इसे सफाई कर्मी आकर ले जाएंगे.

वहीं उन्होंने कहा कि इधर-उधर कचरा फेंकने वालों की पहचान कर उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा. सब्जी व फल बेचने वालों को भी हिदायत दी जा रही है कि एक जगह कचरा इकट्ठा कर रखें. इसका दूसरे शिफ्ट में सफाई कर्मी उठाव सुनिश्चित करेंगे.वही इस अवसर पर सिटी मैनेजर दीपक तिवारी सहित सभी वार्ड जमादार और वार्ड सचिव मौजूद थे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें शिक्षक दिवस पर विशेष…

Next Post

सुरसंड में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण

Next Post
सुरसंड में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण

सुरसंड में सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d