BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब लोकल ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी फिल्म, वीडियो, सीरियल देखने की सुविधा…

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
अब लोकल ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी फिल्म, वीडियो, सीरियल देखने की सुविधा…
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से लंबे समय तक ठप रही मुंबई लोकल अब फिर दौड़ने लगी है. हालांकि मौजूदा समय में ट्रेन में वैसी भीड़ नहीं होती, जैसे हुआ करती थी. लेकिन जल्द ही सेंट्रल रेलवे पर सफल करने वाले लोगों को जल्द ही लोकल ट्रेन में फिल्म, धारावाहिक, गाने और वीडियो गाने देखने को मिलेंगे.

मानसून से पहले ट्रेन की बोगियों के अंदर मनोरंजन के इन साधनों को लगाया जाएगा ताकि सफर करते हुए यात्रियों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा जा सके. मनोरंजन के इन साधनों में पहले से ही देखने की सामग्री और एडवर्टाइजमेंट डाल दिए जाएंगे. इस सुविधा के लिए ट्रेन में सफऱ कर रहे यात्रियों को एक मोबाइल एप डाउनलोड करनी होगी. मोबाइल एप की मदद से डिब्बों के अंदर फिल्म और धारावाहिकों को देखा जा सकेगा.

यात्रियों के पास एक विकल्प होगा, जिसकी मदद से वो भाषा का चुनाव कर सकेंगे और उसके बाद इन साधनों में लोडेड फिल्म और धारावाहिकों को अपने मोबाइल फोन में देख सकेंगे. यात्री इन सामग्रियों को बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं. सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के इनकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. 

उन्होंने आगे जानकारी दी कि मानसून से पहले ट्रेन की बोगियों में इन डिवाइस को इंस्टॉल कर दिया जाएगा. बता दें कि 165 लोकल ट्रेनों में इस डिवाइस को लगाया जाएगा. रेलवे के गैर किराया राजस्व को बढ़ाने के लिए हॉटस्पॉट उपकरणों को एक पहल के तौर पर पेश किया जा रहा है.

इससे पहले, सेंट्रल रेलवे ने इन डिवाइसेज का परीक्षण किया था. यह परीक्षण कुर्ला में रेलवे शेड में किया गया था. मौजूदा समय में, लग्जरी ट्रेनों के संचालन में पहले से ही लोडेड इंफोटेंमेंट कंटेट की सुविधा दी गई है. इन लग्जरी ट्रेनों में वीडियो, गाने, फिल्म या धारावाहिकों को एलसीडी टीवी पर देखा जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा का संचालन बीपीओ और बीडीओ के स्तर से होगा

Next Post

जन्मदिन स्पेशल: कपिल देव की कप्तानी में पहली बार विश्व चैम्पियन बना था भारत

Next Post
जन्मदिन स्पेशल: कपिल देव की कप्तानी में पहली बार विश्व चैम्पियन बना था भारत

जन्मदिन स्पेशल: कपिल देव की कप्तानी में पहली बार विश्व चैम्पियन बना था भारत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d