BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब पुलिस करेंगे स्मार्ट वर्क, हाथों में दिखेगा टैब

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
अब पुलिस करेंगे स्मार्ट वर्क, हाथों में दिखेगा टैब
Share on FacebookShare on Twitter

हाजीपुर: सूबे में आने वाले दिनों में बिहार पुलिस के अधिकारी डायरी, पेन और फाइल बदले हाथों में टैब लिए नजर आएंगे. वहीं, प्रशासनिक अधिकारी एडवांस गैजेट की मदद से थानों में काम करते दिखेंगे. दरअसल, ई-पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत बिहार में पुलिस अधिकारियों को टैब मुहैया कराया गया है, जिससे वे पेपरलेस पुलिसिंग को बढ़ावा देंगे.

कार्यक्रम के तहत हाजीपुर पुलिस मुख्यालय के सभी थानों और ओपी के पुलिस अधिकारियों को टैब मुहैया कराया गया है और ई-पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी गई है. पुलिसिंग के नए ऐप को इस्तेमाल का तरीका भी पुलिस अधिकारियों को सिखाया गया है. दरअसल, बिहार पुलिस तेजी से डिजिटल होने की तरफ अग्रसर है और आने वाले दिनों में थाने में होने वाले सभी काम काज को डिजिटल करने की तैयारी है. ऐसे में सभी पुलिस अधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग देने का सिलसिला जारी है.

इस संबंध में हाजीपुर मुख्यालय डीएसपी देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग की तरफ ये पहला कदम है. आने वाले दिनों में थाने और पुलिस की कागजी कार्रवाई को सीमित कर पेपरलेस और ऑनलाइन तरीके अपनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पुलिस के सभी काम काज को डिजिटल किया जाएगा, जिससे समय की बचत होगी और पुलिस के काम में तेजी आएगी.

गौरतलब है कि हाल ही में तिरहुत प्रमंडल के आईजी ने एक नंबर जारी किया था और सनहा जैसी छोटी-मोटी शिकायतों के लिए व्हाट्सअप के जरिए घर बैठे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी थी. अब बिहार पुलिस ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन में लगने वाली देरी को कम करने के लिए एम-पासपोर्ट ऐप लॉन्च किया है. पासपोर्ट ऑफिस, मुख्यालय और थानों के बीच कागजों की अदला बदली में लगने वाले समय को खत्म करने के उद्देश्य से इंटरनेट और ई-वेरिफिकेशन के सुविधा की शुरुआत की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्नी मेरी और मेरे बेटे की हत्या कराना चाहती है, पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Next Post

चारा घोटाला मामला: लालू के खिलाफ खुला बड़ा मामला, 2 दिन होगी सुनवाई

Next Post
लालू प्रसाद को रिम्स निदेशक के बंगले में किया गया शिफ्ट

चारा घोटाला मामला: लालू के खिलाफ खुला बड़ा मामला, 2 दिन होगी सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d