BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब सिर्फ 25 सेकेंड तक बजेगी कॉल आने पर मोबाइल की घंटी

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in Uncategorized
अब सिर्फ 25 सेकेंड तक बजेगी कॉल आने पर मोबाइल की घंटी

Now the phone rings for only 25 seconds

Share on FacebookShare on Twitter

आउटगोइंग कॉल की रिंग के समय को लेकर देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के बीच अब जंग छिड़ गई है. इस कड़ी में रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सबसे पहले रिंग की अवधि में बदलाव किया था. अब एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन (Vodafone) ने भी जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए आउटगोइंग कॉल के समय को 25 सेकेंड कर दिया है. वहीं, इन कंपनियों का स्टैंडर्ड रिंग टाइम 30 सेकेंड है. ग्लोबल लेवल पर इस रिंग की अवधि 15 से लेकर 20 सेकेंड है.

आपको बता दें कि सरकार ने आउटगोइंग का टाइम 45 सेकेंड तय किया है. ट्राई (TRAI) ने आउटगोइंग कॉल की समय सीमा के मामले को निपटाने के लिए सभी दूरसंचार कंपनियों को 14 अक्टूबर के दिन बुलाया है. वही दूसरी तरफ जियो के इस कदम से एयरटेल और वोडाफोन को बहुत नुकसान हुआ है. इसके साथ ही एयरटेल और जियो के बीच बयान बाजी देखने को मिली है. 

दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने कहा है कि जियो ने रिंग के समय को इसलिए कम किया है, क्योंकि वे अपने हिसाब से इंटरकनेक्ट यूजेज चार्जेस तय कर सके. इसके साथ ही मिस्ड कॉल की संख्या में इजाफा होता हैं. दूसरी ओर जियो ने एयरटेल के बयान को लेकर कहा है कि रिंग के समय को कम करने से स्पेक्ट्रम को नुकसान नहीं पहुंचता है. 

इतना ही नहीं एयरटेल ने जियो पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिंग के समय को कम करने से जियो अधिक कॉल रिसीव करेगा. इससे इंटरकनेक्ट यूजेज चार्जेस भी कम हो जाएंगे. जियो ने पलतवार करते हुए कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से आउटगोइंग कॉल की अवधि में बदलाव किया है.

रिंग के समय को लेकर 6 सितंबर के दिन देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों की बैठक हुई थी. इस बैठक में एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन और एमटीएनएल ने आउटगोइंग कॉल की समय सीमा मिनिमम 30 सेकेंड को लेकर सहमति जताई थी. वहीं, कंपनियों ने कहा था कि इससे दूरसंचार कंपनी और उपभोक्ता दोनों को ही बहुत फायदा होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शरीर में विटामिन डी की कमी के 7 लक्षण

Next Post

महिला ने ड्राइवर को दिया विस्फोटक भरा बैग, पुलिस ने किया मंसूबों को नाकाम

Next Post
महिला ने ड्राइवर को दिया विस्फोटक भरा बैग, पुलिस ने किया मंसूबों को नाकाम

महिला ने ड्राइवर को दिया विस्फोटक भरा बैग, पुलिस ने किया मंसूबों को नाकाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d