BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान के तहत जारी किया गया नंबर

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान के तहत जारी किया गया नंबर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. रांची में सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान के तहत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. जिस पर कॉल कर वरिष्ठ नागरिक अपनी शिकायत-समस्या दर्ज करा सकते हैं. रांची के पुरुलिया रोड स्थित एक्सआईएसएस सभागार में उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन ने टोल फ्री नंबर जारी किया. नीति आयोग के निदेश के आलोक में शुरु किये गये इस अभियान का उद्देश्य कोविड-19 महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनकी शिकायत सुन आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना है. साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक भी किया जायेगा.
इस अभियान को जिला प्रशासन, एनजीओ पहल एवं पिरामल फाउंडेशन मिलकर वॉलेंटियर के सहयोग से संचालित कर रहे हैं. जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना के बारे में जागरूक करना, उसके लिए आवश्यक बचाव एवं जरूरी कदम उठाना और उन्हें आ रही समस्या जैसे राशन, औषधि, पेंशन आदि का निवारण कर उन्हें सहयोग किया जायेगा. सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान के तहत शुरु किये गये टोल फ्री नंबर 1800-890-1021 पर वरिष्ठ नागरिक कॉल कर सकते हैं. टोल फ्री नंबर पर वॉलेंटियर्स कॉल रिसीव कर बुजुर्गों की समस्याओं को सुनेंगे.
रांची उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक टोल फ्री नंबर का लाभ उठायें. बुजुर्गों को किसी तरह की शिकायत है तो टोल फ्री नंबर पर कॉल करें. कॉल सेंटर में वॉलेंटियर्स आपकी शिकायतों को नोट करेंगे और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से शिकायतों का निपटारा किया जायेगा. जल्द सुलझने वाले मामलों का जल्द निपटारा किया जायेगा जबकि लॉन्ग टर्म पेंडिंग मामलों का संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान किया जायेगा. श्री छवि रंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को घरों से कम से कम निकलने की जरुरत है, बुजुर्गों को समस्या हो तो टोल फ्री नंबर पर कॉल करें, जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जायेगा.
निदेशक एक्सआईएसएस फादर डॉ. जोसेफ मरयानुस कुजूर एसजे ने बुजुर्गों की शिकायतों के समाधान के लिए शुरु किये गये इस अभियान में एक्सआईएसएस का सहयोग लिये जाने पर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम में जिला प्रशासन ने अच्छा कार्य किया है और हम जिला प्रशासन के निर्देशों पर चलते हुए बुजुर्गों की सेवा करेंगे.
इस मौके पर उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा, रांची सह अभियान के नोडल पदाधिकारी शत्रुजंय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, परियोजना पदाधिकारी सादिया जफर, नीति आयोग के एडिशनल डिस्ट्रिक फेलो, निदेशक एक्सआईएसएस फादर डॉ. जोसेफ मरयानुस कुजूर, उप निदेशक एक्सआईएसएस फादर प्रदीप केरकेट्टा, फादर जेवियर सारेंग, वाइस प्रेसिंडेट एएएक्सआईएसएस जसबीर सिंह खुराना, एजीओ पहल और कुटुम्ब के प्रतिनिधि एवं वॉलेटियर्स उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड केयर समर्पित रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर का किया गया निरीक्षण

Next Post

रांची के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार दिवस का आयोजन, वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंडों का किया दौरा

Next Post
रांची  के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार दिवस का आयोजन,  वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंडों का किया दौरा

रांची के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार दिवस का आयोजन, वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंडों का किया दौरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d