BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार, अब तक 6642 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार, अब तक 6642 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत में जहां एक तरफ कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है वही इस महामारी से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. इस कड़ी में देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9887 नए मामले सामने आए है और 294 मौतें हुई हैं. जिसके बाद कुल मामले 2 लाख 36 हजार को पर कर चुका है. वही, इस वायरस के 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 236657 तक पहुंच गई है. वही, कुल मामलों में से सक्रिय मरीजों की संख्या 115942 है. इसके अलावा 114073 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अब तक कोरोना से 6642 लोगों अपनी जान गंवा चुके है.

ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 2,36,657 है, जिसमें 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी देश में 1,15,942 एक्टिव केस हैं. वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,14,073 हो गया है.

  • पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के रिकॉड 9,887 नए मामले सामने आए हैं जबकि रिकॉड 294 लोगों की मौतें हुई है.
  • शुक्रवार को कोरोना के 9,851 नए मामले सामने आए थे जबकि 273 लोगों की मौतें हुई है.
  • पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के रिकॉड 9,851 नए मामले सामने आए हैं जबकि रिकॉड 273 लोगों की मौतें हुई है.
  • गुरुवार को कोरोना के 9,304 नए मामले सामने आए थे जबकि रिकॉड 260 लोगों की मौतें हुई है.
  • बुधवार को 8,909 नए मामले सामने आए थे जबकि 217 लोगों की मौत हुई थी.
  • मंगलवार को देश में कोरोना के 8,171 नए मामले सामने आए थे जबकि 204 लोगों की मौत हुई थी.
  • सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 8,392 नए मामले सामने आए थे, जबकि 230 लोगों की मौतें हुई थी.
  • रविवार को कोरोना के 8,380 नए मामले सामने आए थे, जबकि 193 लोगों की मौत हुई थी.

पिछले 16 दिनों में देश में ऐसे बढ़ा है कोरोना का ग्राफ

दिन- मामले- मौत

6 जून- 9887- 294

5 जून- 9851- 273

4 जून- 9304- 260

3 जून- 8909- 217

2 जून- 8171- 204

1 जून- 8392- 230

31 मई- 8380- 193

30 मई- 7964- 265

29 मई- 7466- 175

28 मई- 6566- 194

27 मई- 6387- 170

26 मई- 6535- 146

25 मई- 6977- 154

24 मई- 6767- 147

23 मई- 6654- 137

22 मई- 6088- 148

21 मई- 5609- 132

20 मई- 5611- 140

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु जैसे राज्य प्रभावित हैं. इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम समेत कुछ पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मामले लगातार मिल रहे हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और केरल भी उन राज्यों में शामिल हैं जहां कोविड-19 से संक्रमित और लोग मिले हैं.

  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक सबसे ज्यादा मरीज मिल चुके हैं. राज्य में 80229 कोविड-19 मरीज मिले हैं, जिसमें से 42224 सक्रिय मरीज हैं और इलाज चल रहा है. वहीं, 35156 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. इसके अलावा 2849 लोगों की मौत हुई है.
  • तमिलनाडु में भी कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या काफी अधिक है. यहां 28694 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 12700 सक्रिय मरीज हैं. इसके अलावा 15762 लोग ठीक हुए हैं और 232 की मौत हुई है.
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो 26334 मरीज हैं. इसमें 15311 लोग सक्रिय मरीज हैं. वहीं, 10315 लोग ठीक हुए हैं और 708 लोगों की मौत हुई है.
  • गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या 19094 पहुंच गई है.
  • उत्तर प्रदेश में दस हजार के पास मरीजों की संख्या पहुंच गई है. राज्य में 9733 मामलों में से 3828 सक्रिय मरीज हैं. इसके अलावा 257 लोगों की जान गई है.
  • आंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 4303 है.
  • बिहार में 4596, चंडीगढ़ में 304, छत्तीसगढ़ में 879 मरीज हैं.
  • हरियाणा में 3597 मरीज हैं.
  • जम्मू कश्मीर भी संक्रमण से अछूता नहीं है. यहां 3324 कुल मरीज हैं.
  • असम में मरीजोंं की संख्या 2153 हो गई है.

आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 67 लाख 34 हजार के पार पहुंच चुका है जबकि 3 लाख 94 हजार से ज्यादा लोगों की अबतक मौत हो चुकी है.

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के कारण जान गंवा चुके पुलिसकर्मियों के परिवार को दिए जाएंगे 65-65 लाख रुपए

Next Post

झारखंड के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त ‘वेद मारवाह’ का हुआ निधन

Next Post
झारखंड के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त ‘वेद मारवाह’ का हुआ निधन

झारखंड के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त 'वेद मारवाह' का हुआ निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d