BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुपोषण को मात देगी पोषण वाटिका

पोषण वाटिका का निर्माण कर रहे हैं विशेष जनजातीय परिवार

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in समाचार
कुपोषण मुक्त समाज को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

डालटनगंज/रांची: कुपोषण को मात देने के लिए पोषण वाटिका का निर्माण किया जा रहा है. पलामू जिले में पोषण वाटिका निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे न केवल कुपोषण की समस्याओं को दूर किया जा सकेगा बल्कि आमजनों को उनके घर पर ही हरी-हरी सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी. जिले में झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के उड़ान परियोजना के अंतर्गत विशेष जनजाति परिवारों को पोषण वाटिका के निर्माण के लिए प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है.
पोषण वाटिका के निर्माण के लिए उन्हें डेमो के तौर पर पोषण वाटिका का मॉडल बनाकर दिखाया जा रहा है. उन्हें प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने घर के पीछे या सामने के खाली स्थान (खेत-बाड़ी) में पोषण वाटिका का निर्माण कर सकते हैं. पोषण वाटिका के माध्यम से उन्हें अपने घर पर ही हरी साग-सब्जियां ताजी और निःशुल्क उपलब्ध होंगे. पोषण वाटिका के डेमो के साथ-साथ विशेष जनजाति परिवारों के बीच पोषण वाटिका किट का भी वितरण किया गया है. पोषण वाटिका किट में आठ प्रकार के पौष्टिक सब्जियों के बीज दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें पोषण वाटिका निर्माण में कोई कठिनाई नहीं हो. बीज खरीदने के लिए बीज भंडार में नहीं जाना पड़े. पलामू जिला में 1450 से अधिक पोषण वाटिका किट का वितरण किया जा चुका है और उन्हें पोषण वाटिका लगाने के लिए सचित्र मॉडल तैयार कर प्रशिक्षण दिया गया है.
छतरपुर प्रखंड के तारुदाग गाँव की निवासी पार्वती देवी ने बताया कि वह पोषण वाटिका लगा रही हैं. इससे उन्हें काफी फायदा होगा. हरी-ताजी साग-सब्जियों के लिए बाजार नहीं जाना पड़ेगा. सब्जी की कीमत भी नहीं चुकानी पड़ेगी. सब्जी में खर्च होने वाली राशि का उपयोग दूसरे चीजों में कर पायेंगे. इससे जीवन स्तर में भी सुधार होगा. कभी-कभी बाजार में सब्जियों के दाम ज्यादा-ऊंचे होने पर नहीं खरीद पाती थी. पोषण वाटिका से यह समस्याएं भी दूर होगी. पोषण वाटिका के निर्माण से मुफ्त में पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध होगी.
छतरपुर प्रखंड के केंद्री कला गाँव की निवासी प्रतिमा देवी बताती है कि उसने जेएसएलपीएस के सहयोग से अपने घर की बाड़ी में पोषण वाटिका का निर्माण किया है. उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके पोषण वाटिका से हरी-ताजी सब्जियां निकलने लगेंगी. पोषण वाटिका के निर्माण से न केवल विशेष जनजाति परिवारों की सब्जियों में होने वाले खर्चों की बचत होगी. बल्कि कुपोषण से भी छुटकारा मिलेगा.
उपायुक्त शशि रंजन ने पोषण वाटिका का निर्माण कर रहे पलामू के जनजातीय परिवारों के सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि पोषण वाटिका पलामू में कुपोषण की समस्याओं को दूर करेगा.
कुपोषण के कारण वे आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. जिस कारण जनसँख्या दिन प्रतिदिन कम होती जाती है. पोषण वाटिका से लोगों को हरी-ताजी व पौष्टिक सब्जियां उत्पादन कर सकेंगे. इससे कुपोषण की समस्याओं से निदान होगा और एक स्वास्थ परिवार व समाज का निर्माण हो सकेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण परीक्षण करने वाले क्लिनिक पर करें कार्रवाईः उपायुक्त

Next Post

यूरिया की कालाबाजारी पर अंकुश पर लगाने का निर्देश

Next Post
खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले: सचिवालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी

यूरिया की कालाबाजारी पर अंकुश पर लगाने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d