BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकारी बंगले में नजरबंद रहेंगे उमर अब्दुल्ला

by bnnbharat.com
January 16, 2020
in Uncategorized
सरकारी बंगले में नजरबंद रहेंगे उमर अब्दुल्ला

सरकारी बंगले में नजरबंद रहेंगे उमर अब्दुल्ला

Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रीऔर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को गुरूवार को सरकारी बंगले में शिफ्ट किया जाएगा.

खबर है कि उन्हें श्रीनगर के गुपकर रोड स्थित एम-4 सरकारी बंगले में शिफ्ट किया जाएगा. बता दें कि उमर अब्दुल्ला अभी गुपक्कर रोड स्थित हरिनिवास गेस्ट हाउस में हैं. वहीं पूर्व सीएम और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की जगह में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के निरस्त किए जाने के बाद एहतियातन हिरासत में लिए जाने के 163 दिन बाद उनके आधिकारिक आवास के पास स्थित सरकारी बंगले में शिफ्ट किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गुरुवार को उन्हें स्थानांतरित किए जाने की संभावना है. दरअसल जम्मू-कश्मीर प्रशासन की योजना घाटी का दौरा करने आ रहे केंद्र सरकार के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के लिए हरि निवास का उपयोग करने की है. अधिकारियों ने बताया कि उमर को जिस घर में स्थानांतरित किया जाएगा, वह उनके सरकारी आवास के नजदीक है।. रेल मंत्री पीयूष गोयल, विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद और गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी समेत केंद्र सरकार के मंत्रियों की एक टीम जल्द ही घाटी का दौरा करने वाली है.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद के बाद से ही तीन पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित करीब 29 नेता को नजरबंद किया गया है. मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटा दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आधार में सुधार को लेकर कुजू उप डाकघर में लगी भीड़

Next Post

आपको हैरान कर देंगे, रोजाना अलसी खाने के ये 10 फायदे

Next Post
आपको हैरान कर देंगे, रोजाना अलसी खाने के ये 10 फायदे

आपको हैरान कर देंगे, रोजाना अलसी खाने के ये 10 फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d