रांची: झारखंड सरकार की ओर से अजमेरशरीफ के ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह में चादरपोशी की जाएगी. झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चादर को झारखंड सरकार के शहर-ए-काजी मौलाना मोहम्मद मसूद फरीदी के हाथों अजमेरशरीफ के लिए विदा किया.
Also Read This : महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की पपीते की ऑर्गेनिक खेती
इस मौके पर हिदायतुल्लाह खां भी मौजूद थे. आगामी 2 मार्च को उर्स के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह में चादर पोशी की जाएगी और झारखंड में अमन-चैन, सुख-शांति और समृद्धि की दुआ मांगी जाएगी.

