BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लड़की की शिकायत पर थाना प्रभारी मनोहर कुमार को किया लाइन क्लोज

एसडीओपी को मिली निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in Uncategorized
लड़की की शिकायत पर थाना प्रभारी मनोहर कुमार को किया लाइन क्लोज

लड़की की शिकायत पर थाना प्रभारी मनोहर कुमार को किया लाइन क्लोज

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला – खरसवां: सरायकेला – खरसवां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के स्टेशन बस्ती निवासी नाबालिग लड़की की लिखित शिकायत व चौतरफा दबाव के बाद पुलिस अधीक्षक ने चांडिल थाना प्रभारी मनोहर कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है. वहीं, चांडिल एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका को मामले की निष्पक्ष जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बकायदा पुलिस अधीक्षक मो० अर्शी ने इसकी पुष्टि की है.

20 जुलाई को एसडीपीओ पीड़ित लड़की के घर जाकर प्राथमिक जांच कर चुके हैं. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, तब तक चांडिल इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो थाने के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. मनोहर कुमार ने 124 दिन पहले ही चांडिल थाना में योगदान दिया था.

यह है पूरा मामला :

स्टेशन निवासी विक्की कुमार को चांडिल पुलिस थाना में लाकर पूछताछ कर रहा था. विक्की कुमार पर अपराधियों के साथ संपर्क साधने के आरोप है. वहीं, विक्की कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसे चार दिन तक हाजत में रखकर पूछताछ की गई. इस दौरान उसे काफी परेशान किया गया. इधर, विक्की कुमार की बहन ने थाना प्रभारी मनोहर कुमार पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए फोन पर बात करने का आरोप लगाया है. नाबालिग लड़की ने बताया है कि उसके भाई को गिरफ्तार करने पहुंचे मनोहर कुमार की नजर उसपर पड़ी. जिसके बाद से ही उसे थाना प्रभारी फोन करने लगा था. पीड़ित लड़की का कहना है कि फोन पर अश्लील बातें करने व थाना प्रभारी की बात नहीं मानने पर पूरे परिवार को जेल भेज देने की धमकी से वह मानसिक तनाव में आ गई हैं. जिसे बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास की थी. लड़की के इस आरोप पर पुलिस का तर्क है कि विक्की कुमार से पूछताछ चल रही थी, जिसे बचाने के लिए लड़की ने इस तरह का हथकंडा अपनाया है.

हेमंत सरकार में यह बर्दाश्त नहीं :

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई कपूर टुडू उर्फ बागी ने मामले पर कहा है कि लड़की के बयान के आधार पर यह प्रतीत होता है कि थाना प्रभारी दोषी है लेकिन कुछ कतिपय पदाधिकारियों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति हेमंत सरकार प्रतिबद्ध है. यह मामला समाज को शर्मसार करने वाला है बागी ने कहा कि हर घर में बहन – बेटियां हैं, इसलिए समाज पर लगे दाग को मिटाना प्रशासन का प्रथम कर्तव्य है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

त्रिवेणी-सैनिक के चलते बढ़ सकती है एनटीपीसी की मुसीबत

Next Post

जहां की आबादी 50 भी नहीं, वहां आठ साल बाद बच्चे का हुआ जन्म

Next Post
जहां की आबादी 50 भी नहीं, वहां आठ साल बाद बच्चे का हुआ जन्म

जहां की आबादी 50 भी नहीं, वहां आठ साल बाद बच्चे का हुआ जन्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d