BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीडीसी के निर्देश पर सदर बीडीओ ने चियांकी के कई गांव का किया दौरा

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
डीडीसी के निर्देश पर सदर बीडीओ ने चियांकी के कई गांव का किया दौरा
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: पलामू जिले के उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने चियांकी पंचयात अंतर्गत महादेव बाड़ा, भीम बाड़ा सहित मुखिया टोला का भ्रमण किया.

इस दौरान उन्होंने मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं को लेकर विभिन्न टोलों में स्थानीय मज़दूरों के साथ बैठक की.  बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं जैसे टीसीबी,मेड़बंदी,सोखता,वाटर हार्वेस्टिंग,कम्पोस्ट पिट,मिटी, मोरम रोड एवं अन्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया.

इस दौरान मज़दूरों ने मनरेगा अंतर्गत योजनाओं में बढ़-चढ़कर कार्य करने की इच्छा ज़ाहिर की. उन्होंने ग्रामीणों को मनरेगा योजनाओं के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना के तहज आपको अपने घर के आसपास ही कार्य करने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि मजदूरी करने हेतु आपको अपने जिले से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

 प्रखंड विकास पदाधिकारी के पहल पर चियांकी में ही खोला गया आधार केंद्र

सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों की आधार संबंधित समस्या को देखते हुए एक अनोखी पहल करते हुए चियांकी में ही आधार केंद्र खोलने की व्यवस्था की.इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि चियांकी के मुसहर टोला में कई लोगो का आधार कार्ड नही बना हुआ था जिसके वजह से उनको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.इसी को देखते हुए यहां आधार केंद्र खोलकर कई लोगों का नया आधार कार्ड बनवाया गया.उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सदर प्रखंड अंतर्गत अन्य स्थानों पर भी आधार केंद्र खोलने की व्यवस्था की जायेगी.

 अधिक से अधिक मानव सृजन दिवस बढ़ाने का निर्देश

डीडीसी के निर्देश पर बीडीओ ने चियांकी पंचयात में मनरेगा द्वारा योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने मुखिया, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को मजदूरों को काम से जोड़ने एवं लंबित योजनाओं को पूरा करने को लेकर निर्देशित किया.उन्होंने पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों से मानव दिवस सृजन करने पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार प्राप्त हो इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही.

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से मानव  दिवस सृजित  करने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की बात कही.उन्होंने मज़दूरों के मांग के अनुरूप योजनाओं को स्वीकृत करते हुए अधिक से अधिक मजदूरों को काम आवंटन करने का निर्देश दिया.इस दौरान उन्होंने पंचायत में लंबित प्रधानमंत्री आवास का भी निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रामकेश्वर राम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीति सिन्हा,प्रखंड कृषि पदाधिकारी  इनदेश प्रजापति,कनिया अभियंता बीरबल चौरसिया एवं रोजगार सेविका कांति कुमारी उपस्थित थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना आरोग्य दिवस एक सशक्त माध्यम

Next Post

बिना रेपर के चल रहे कंबाइन, मालिक व किसान पर मुकदमा दर्ज

Next Post
बिना रेपर के चल रहे कंबाइन, मालिक व किसान पर मुकदमा दर्ज

बिना रेपर के चल रहे कंबाइन, मालिक व किसान पर मुकदमा दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d