BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम के निर्देश पर वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का सारंडा भ्रमण

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in समाचार
बूढ़े कंधों पर होगी जंगल की सुरक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज सिंहभूम(कोल्हान) के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ मनीष रंजन के नेतृत्व में पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह, जिला उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा सारंडा स्थित वन ग्राम का भ्रमण किया गया तथा भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों के द्वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु वहां के स्थानीय ग्रामीण के साथ वार्तालाप करते हुए सेल के पदाधिकारियों के साथ भी रायशुमारी किया गया है.
अवलोकन के उपरांत जानकारी देते हुए प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में यहाँ भी डॉक्टर, एएनएम सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, साथ ही ग्रामीणों को राशन की भी समस्या है. सरकार द्वारा पूरा राशन गरीबों के सहायतार्थ उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन वह राशन लक्षित व्यक्तियों तक पहुंच नहीं पा रहा है. पेंशन से भी लाभुक वंचित हैं, जिसमें या तो नाम छूट गया है अथवा किसी कारण से उसकी प्राप्ति से लोग वंचित रह गए हैं. विधवा पेंशन सभी विधवा महिलाओं को मिलना है लेकिन किसी कारणवश उसका लाभ पाने से कई लाभुक वंचित हैं. वृद्धावस्था में मिलने वाली वृद्धा पेंशन उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया है.
आयुक्त ने कहा कि पीने का पानी उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है क्योंकि गर्मी के मौसम में पानी सूख जाता है जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसकी भी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है जिससे कि बच्चों को साफ पानी निरंतर मिलता रहे. बच्चों की पढ़ाई के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया है. क्षेत्र के मुंडा अथवा अन्य वर्ग भी यदि चाईबासा आते हैं तो आयुक्त कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय अथवा पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों के समक्ष सीधे उपस्थित होकर अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करा सकते हैं. जिला प्रशासन ने आज आकर ग्रामीणों की समस्याओं को जान लिया है और धीरे-धीरे आगे बढ़कर कार्य करेंगे जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वनग्राम भ्रमण करने के दौरान गांव वालों के मूलभूत आवश्यकताओं को किया गया है चिन्हित

Next Post

सारंडा में ग्राम सभा के माध्यम से वन अधिकार पट्टा के लिए प्रशासन प्रयासरत-उपायुक्त

Next Post
लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने पंचायत भवन बनाने को लेकर दिया आवेदन

सारंडा में ग्राम सभा के माध्यम से वन अधिकार पट्टा के लिए प्रशासन प्रयासरत-उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d